{"_id":"69d3b90f5ba3590774010c83","slug":"video-pnb-bank-robbery-in-broad-daylight-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में लूट, गन प्वाइंट पर कैश लेकर बाइक सवार बदमाश फरार,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में लूट, गन प्वाइंट पर कैश लेकर बाइक सवार बदमाश फरार,
महानगर में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। कुक्की टाब के पास बैंक एन्क्लेव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो बाइक सवार लुटेरे हथियारों के साथ घुस आए और गन प्वाइंट पर कैशियर से नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपी मुंह ढके हुए थे। एक लुटेरा सीधे कैश काउंटर पर पहुंचा और कैशियर को सारी रकम सौंपने को कहा। पहले कैशियर ने टालने की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बैंक कर्मचारी ने नगदी दे दी। वारदात के समय बैंक के अंदर 3 से 4 ग्राहक भी मौजूद थे। दूसरा लुटेरा बैंक के बाहर निगरानी करता रहा। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि लूटी गई रकम का आकलन बैंक कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।