{"_id":"69ce7f12b4dc0890a80ef83e","slug":"video-robbery-gang-apprehended-in-jalandhar-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: लूटपाट गिरोह 5 घंटे में काबू, मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: लूटपाट गिरोह 5 घंटे में काबू, मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद
Ankesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:07 PM IST
Link Copied
कमिश्नरेट जालंधर के थाना सदर पुलिस ने लूट की वारदात को सुलझाते हुए 5 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों में थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने बताया कि सतपाल (इलेक्ट्रिशियन), निवासी उस्मानपुर, अपने मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रिचमंड रेजिडेंसी के पास एक लड़की ने लिफ्ट के बहाने रोका। उसके साथ दो युवक थे, जिनके हाथ में लोहे के हथियार थे। आरोप है कि तीनों ने सतपाल पर हमला कर उनकी मोटरसाइकिल और रियलमी मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को चिन्हित कर 5 घंटे के भीतर काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवनप्रीत उर्फ बग्गा निवासी लतीफपुरा डेयरियां जालंधर जिस पर (पहले से 3 लूट के केस दर्ज), सोनिया कल्याण उर्फ निक्की, निवासी मलको तराड़ जालंधर और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल, लोहे का खंड़ा (हथियार), लोहे का दातर (तलवार नुमा हथियार) और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।