Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Car Driver Flees After Striking Elderly Cart-Puller Outside Police Station; Several Carts Damaged
{"_id":"69cf94f55d26d787520eabd2","slug":"video-car-driver-flees-after-striking-elderly-cart-puller-outside-police-station-several-carts-damaged-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाने के बाहर बुजुर्ग रेहड़ी चालक को टक्कर मार फरार हुआ कार चालक, कई रेहड़ियां टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के बाहर बुजुर्ग रेहड़ी चालक को टक्कर मार फरार हुआ कार चालक, कई रेहड़ियां टूटी
जालंधर में थाना नंबर 4 के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सब्जी से लदी रेहड़ी लेकर जा रहे बुजुर्ग चालक को एक तेज रफ्तार प्राइवेट गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी चालक सनमुख सिंह को मामूली चोटें आईं, लेकिन टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे, तभी कुत्तों को नहलाने वाली एक प्राइवेट गाड़ी तेज रफ्तार में आई और उनकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद गाड़ी उन्हें कुछ दूरी तक घसीटती ले गई। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर के बाद चालक ने थोड़ी दूरी पर गाड़ी रोकी, लेकिन जब उसने लोगों को घायल की मदद के लिए जुटते देखा तो वह तुरंत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना 4 के एसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपी वाहन का नंबर और मोबाइल ट्रेस कर लिया गया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।