{"_id":"69a97142dd9493ab810e619a","slug":"video-ruckus-at-jalandhar-rto-office-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर आरटीओ दफ्तर में हंगामा: लाइसेंस कार्य में देरी से भड़के लोग, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर आरटीओ दफ्तर में हंगामा: लाइसेंस कार्य में देरी से भड़के लोग, की नारेबाजी
Ankesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:34 PM IST
Link Copied
जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित आरटीओ दफ्तर में उस समय भारी हंगामा हो गया जब लाइसेंस संबंधी काम में लगातार हो रही देरी से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से ही दफ्तर के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं और कई लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।
मामले की जानकारी देते हुए बस्ती दानिशमंदा निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह सुबह 7 बजे लाइसेंस संबंधी काम के लिए दफ्तर पहुंचे थे। उनकी फाइल कर्मचारियों द्वारा सुबह 9 बजे लगाई गई थी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी फाइल तैयार नहीं हुई। जब उन्होंने कर्मचारियों से देरी का कारण पूछा तो कभी नेटवर्क समस्या का हवाला दिया गया और कभी कहा गया कि स्टाफ का चाय पीने का समय हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह से लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है।
कमल कुमार ने कहा कि जब अधिकारियों से बात करने की कोशिश की जाती है तो वे उल्टा लोगों से बहस करने लगते हैं। एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि जियो कंपनी के कर्मचारी नेटवर्किंग का काम कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि कर्मचारी कहां हैं तो जवाब मिला कि वे सामान लेने गए हैं।
वहीं मुकेश कुमार ने बताया कि वह सुबह 9 बजे से लाइन में खड़े हैं और तीन बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनका काम नहीं हुआ। आरटीओ दफ्तर में बड़ी संख्या में लोग अपने काम के लिए परेशान नजर आए।
दूसरी ओर दफ्तर के कर्मचारियों का कहना है कि नेटवर्किंग का काम चल रहा है, जिसकी जानकारी लोगों को दे दी गई है और नेटवर्क सही होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।