{"_id":"69aef4d9989c651acc03082e","slug":"video-saltanapara-lthha-ma-lta-mamal-ma-palsa-na-tha-aarapa-kae-garafatara-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर लोधी में लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर लोधी में लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
Ankesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:57 PM IST
Link Copied
आरबीएल एफ लिमिटेड बैंक की सुल्तानपुर लोधी शाखा के दो लोन रिकवरी कर्मियों ने ही लूट ही झूठी कहानी रची थी। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो लूट होने की सूचना देने वाला ही मास्टरमाइंड निकला और उसने ही बैंक के दूसरे कर्मी को साथ मिलाकर पौने तीन लाख रुपये लूट लिया और बैंक व पुलिस को गुमराह कर दिया। एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा और थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह की टीम ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को दबोकर 2.65 लाख रुपये, टैब और केवाईसी डिवाइस बरामद कर ली है।
एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि छह मार्च को निर्दोष कुमार पुत्र चरण दास निवासी गांव लाड़ी बावियां, थाना सरना, जिला पठानकोट हाल निवासी किरायेदार सरवन राम मोहल्ला मौरी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला ने सूचना दी कि वह करीब 3 साल से आरबीएल एफ लिमिटेड बैंक ब्रांच सुल्तानपुर लोधी में ब्रांच मैनेजर के तौर पर काम कर रहा है। उसकी ब्रांच में निशान सिंह करीब 2 साल से ब्रांच सुल्तानपुर लोधी में कलेक्शन का काम कर रहा है। पांच मार्च की रात करीब 8 बजे उसे निशान सिंह का फोन आया कि निशान सिंह अपने मोटरसाइकिल पर गांव जब्बोवाल से थोड़ा पीछे आ रहा था कि दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसके मोटरसाइकिल को लात मारकर गेहूं के खेत में फेंक दिया तथा तेजधार हथियार दिखाकर निशान सिंह से एकत्र की गई 2 लाख 73 हजार 950 रुपये की राशि वाला बैग छीनकर फरार हो गए।
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि निशान सिंह तथा लवप्रीत सिंह दोनों आरबीएल एफ लिमिटेड ब्रांच सुल्तानपुर लोधी में लोन रिकवरी के पद पर कार्य करते हैं। जिन्होंने लूट की झूठी कहानी बनाकर खुद ही पांच मार्च को एकत्र की गई राशि का गबन कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।