{"_id":"6a51f166c5952359db01928d","slug":"video-two-kabaddi-players-killed-in-a-road-accident-in-jalandhar-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सड़क हादसे में दो कबड्डी खिलाड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सड़क हादसे में दो कबड्डी खिलाड़ियों की मौत
जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा कबड्डी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त बाइक पर मलसियां से नकोदर लौट रहे थे, तभी पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना सुरक्षित तरीके से हाईवे पर चढ़ाई गई। तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रॉली से जा टकराई, जिससे दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय हरजोत सिंह (गांव पंधेरा) और 23 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ दीपा (गांव खानपुर ढड्डा) के रूप में हुई है। हरजोत 12वीं का छात्र था, जबकि गुरदीप का यूके वीजा मंजूर हो चुका था और वह महज 10 दिन बाद विदेश जाने वाला था। हादसे में घायल 17 वर्षीय हरदीप सिंह का जालंधर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।