{"_id":"6a76cddda3687659d40bfd4e","slug":"video-cbse-north-zone-2-cricket-tournament-begins-governor-gulab-chand-kataria-inaugurates-it-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लाहौर), सेक्टर-8सी में शनिवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
टूर्नामेंट में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच है। प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।