{"_id":"699d78ed60519e3185018d15","slug":"video-controversy-erupts-over-iftar-meal-at-jagraon-city-university-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव सिटी यूनिवर्सिटी में इफ्तार के भोजन को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव सिटी यूनिवर्सिटी में इफ्तार के भोजन को लेकर विवाद
जगराओं सिटी यूनिवर्सिटी में रमज़ान के दौरान इफ्तार के भोजन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इफ्तार के समय भोजन उपलब्ध न होने से नाराज़ छात्राओं ने कैंपस में जमकर प्रदर्शन और नारेबाज़ी की।
जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कई छात्राएं जम्मू-कश्मीर से हैं और मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती हैं। इन दिनों रमज़ान का महीना चल रहा है, जिसमें रोज़ेदार सुबह सेहरी करते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तार कर रोज़ा खोलते हैं।
छात्राओं का आरोप है कि जब वे शाम को इफ्तार के लिए यूनिवर्सिटी की मेस में पहुंचीं तो वहां भोजन उपलब्ध नहीं था। उनका कहना है कि इस कारण उन्हें रोज़ा खोलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। विरोध स्वरूप छात्राओं ने मेस बंद कर ताला लगा दिया और कैंपस में धरने पर बैठ गईं।
छात्रों ने यह भी बताया कि बीसी डॉ. नितिन टंडन द्वारा कथित रूप से गालियां दी गईं और धमकी दी गई कि सभी छात्रों को यूनिवर्सिटी और हॉस्टल से बाहर कर दिया जाएगा। इससे मामला और गरमा गया।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान शाही इमाम समेत अन्य मुस्लिम नेता भी यूनिवर्सिटी पहुंचे और प्रबंधन कमेटी के साथ बैठक की।
बैठक के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए बीसी डॉ. नितिन टंडन को पद से हटाकर यूनिवर्सिटी से बाहर करने का फैसला लिया। छात्रों ने इसे “इंसाफ की जीत” बताया।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रबंधन और छात्रों के बीच बातचीत जारी है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।