खन्ना पुलिस ने एसपी की अगुवाई में शहर के करीब 10 इमिग्रेशन व स्टडी सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने माैके से कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, चेकबुक, जाली पासपोर्ट और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए।
एसएसपी खन्ना एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर खन्ना के प्रमुख एजुकेशन हब जीटीबी मार्केट में स्थित इमिग्रेशन सेंटरों पर एक साथ रेड की गई। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के दौरान पुलिस को ठोस इनपुट मिला था, जिसके आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ इमिग्रेशन सेंटर संचालक गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के साथ मिलीभगत कर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने में मदद कर रहे हैं। इसी गंभीर सूचना के आधार पर यह व्यापक कार्रवाई की गई। रेड के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर, लैपटॉप व टैब, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेक बुक बरामद की, जिनमें से कई चेक बुक पहले से साइन की हुई थीं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डाटा भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। यह बरामदगी अवैध लेन-देन और बड़े फर्जीवाड़े की ओर इशारा करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।