{"_id":"698446d79fd75eaaf00784df","slug":"video-farmers-stage-protest-outside-the-health-ministers-house-in-patiala-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला में किसानों का स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में किसानों का स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर धरना
केएमएम चैप्टर पंजाब के आह्वान पर आज बड़ी गिनती में किसानों ने इकट्ठा होकर पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह के घर के बाहर धरना दिया। इस दौरान शंभू–खनौरी आंदोलन के दौरान हुए नुकसान के लिए 3 करोड़ 77 लाख रुपये का मुआवज़ा देने, एमएसपी को कानूनी गारंटी देने का कानून बनाया जाए,
किसानों-मज़दूरों की कर्ज़ माफी सहित बाकी सभी लंबित माँगें उठाई गई। मांग की गई कि किसानी आंदोलन में घायल हुए लोगों और शहीदों को शेष मुआवज़ा तथा नौकरियाँ दी जाएँ।
जिन दोषी अधिकारियों ने किसानों-मज़दूरों पर अत्याचार किया और उनका सामान चोरी किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बाढ़ से नष्ट हुई फसलों, घरों और पशुओं के नुकसान का शेष मुआवज़ा तुरंत जारी किया जाए।
बिजली संशोधन बिल 2025, बीज अधिनियम 2025 तथा भारत-अमेरिका व अन्य देशों के साथ किए जा रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से कृषि को बाहर रखा जाए।
पंजाब सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इन कानूनों/समझौतों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे।
स्मार्ट मीटर या प्री-पेड मीटर जबरन लगाए जाना पंजाब सरकार तुरंत बंद करे।
पराली प्रदूषण के नाम पर की गई रेड एंट्रियाँ, जुर्माने और पुलिस केस वापस लिए जाएँ।
यूरिया खाद की कमी को दूर किया जाए और इसकी व्यावसायिक काला बाज़ारी बंद की जाए।
चल रहे गन्ना सीजन की बकाया पेमेंट किसानों को तुरंत दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।