Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
Illegal firecracker manufacturing unit busted in Rajpura, huge quantity of material recovered; two women arrested
{"_id":"6a3d54a0bbde57a44d0a61db","slug":"video-illegal-firecracker-manufacturing-unit-busted-in-rajpura-huge-quantity-of-material-recovered-two-women-arrested-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद; दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद; दो महिलाएं गिरफ्तार
राजपुरा के महिंद्रगंज बाजार से सटी पुरानी शोर गिर बस्ती में थाना सिटी राजपुरा पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने मुखबिरी (गुप्त सूचना) के आधार पर छापेमारी करके भारी मात्रा में अवैध पटाखे और उन्हें बनाने वाली सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को काबू करके उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 156 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए थाना सिटी राजपुरा के एस.एच.ओ. गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिंद्रगंज बाजार के पास की बस्ती में दो महिलाएं बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से घर के अंदर ही पटाखे बनाने का धंधा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि यह सामग्री कहां से लाई जाती थी।
उन्होंने शहर वासियों से सख्त लहजे में चेतावनी और अपील करते हुए कहा कि यदि शहर में कोई भी व्यक्ति इस तरह अवैध रूप से या बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बनाने या बेचने का धंधा करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और अवैध काम करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।