{"_id":"67a0c6ab3a673899010104f7","slug":"video-branal-ma-chhaha-hathayara-va-daraga-tasakara-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरनाला में छह हथियार व ड्रग तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरनाला में छह हथियार व ड्रग तस्कर गिरफ्तार
बरनाला पुलिस को हथियार और नशीले पदार्थ के मामले में बड़ी सफलता मिली। दो अलग-अलग मामलों में 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। नशे के मामले में 4 आरोपी को दूसरे मामले में 32 बोर की दो पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक ने बताया कि सामाजिक विरोधी लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत पुलिस ने हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी बरामदगी की है। उन्होंने बताया एक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों राजवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी बरनाला, अमनिंदर सिंह निवासी धनौला और उपकार सिंह निवासी लोंगोवाल को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 306 ग्राम हेरोइन और एक वरना गाड़ी बरामद की गई। इनमें से राजवीर सिंह पर एनडीपीएस समेत 3 मामले दर्ज हैं। गुरप्रीत सिंह, अमनिंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट और उपकार सिंह के खिलाफ चोरी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा दूसरे मामले में आर्म्स एक्ट के तहत जसविंदर सिंह और मनदीप सिंह को दो 32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। उनके खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।