{"_id":"67a0739f865949035905abcf","slug":"video-worship-of-the-mother-with-kumkumarchan-during-kumbhabhishek-of-annapurna-matha-temple","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अन्नपूर्णा मंदिर का कुंभाभिषेक... कुमकुमार्चन व ललिता सहस्रनाम जप से की मां की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अन्नपूर्णा मंदिर का कुंभाभिषेक... कुमकुमार्चन व ललिता सहस्रनाम जप से की मां की आराधना
शृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती के सानिध्य में शुरू हुए मां अन्नपूर्णा मंदिर के कुंभाभिषेक के दूसरे दिन रविवार को भी कोटि कुमकुमार्चन व ललिता सहस्रनाम जप हुआ। 75 वैदिक ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छह घंटे पूजन किया। मंदिर के महंत शंकरपुरी ने गुरु पूजा की। फिर वैदिक ब्राह्मणों ने मां का कुमकुमार्चन किया। इस दौरान ललिता सहस्रनाम का जप किया। 10 दिनों तक 10 हजार बार जप होगा। ललिता सहस्रनाम में आदि देवी मां के एक हजार दिव्य नाम और 10,000 पाठ एक करोड़ के बराबर होते हैं। उन्होंने सुवासिनी पूजा, कुमारी पूजा, ललिताहोमा और संतर्पणम पूजन किया। शंकरपुरी महाराज ने बताया कि कुमकुम पवित्रता व निर्मलता का प्रतीक है। कुमकुम लगाने पर नकारात्मक ऊर्जा असर नहीं करती है। इसलिए आज्ञा चक्र पर कुमकुम धारण किया जाता है। यह मंगल ग्रह का भी प्रतीक माना जाता है, जो अत्यंत मंगलदायी और उर्जा से भरपूर होता है। महालक्ष्मी को भी कुमकुम अर्पित करते हैं जिससे धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।