{"_id":"69a2c553d8415bd7d60aa164","slug":"video-flower-show-organised-at-pushpa-gujral-science-city-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में फ्लावर शो का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (राजनोडल एजेन्सी) के साथ मिलकर फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन्यजीवन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ़ (एल.आई.एफ.ई) के अंतर्गत किया गया। इस शो के दौरान पेंटिंग, ताजे फूलों को सजाने, सूखे फूलों को सजाने, रंगोली और गमले वाले पौधों की प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। फूलों के शो में ईको क्लब के सदस्यों समेत 500 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों के छात्रों, बाग़वानों ने भाग लिया और आम लोगों ने प्रकृति के विभिन्न नजारों का आनंद लिया। फूलों के शो में भाग लेने वाले बाग़वानों द्वारा गेंदना, गुड़हल, कमल गुलाब और बोगनविलिया आदि फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, साइंस सिटी के डायरेक्टर डॉ. राजेश ग्रोवर ने कहा कि फ्लावर शो एक ऐसा शो है, जिसका उद्देश्य यह है कि जहां संसार की प्रकृति में मौजूदा फूलों के पौधों की विविधता के प्रति आम लोगों और बागवानों को जागरूक करना है, वहीं अपने रहने-बेसरों और समाज में अधिक से अधिक फूलदार पौधे लगा कर अपने आसपास को हरियाली से भरपूर बनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भारत में लगभग 18,000 फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जो दुनिया की फूलों की प्रजातियों का 6-7 प्रतिशत हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि फूलों का शो केवल फूलों का प्रदर्शनी ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहाँ लोगों को प्रकृति दर्शनों का मौका मिलता है। इसके साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में भाग लेकर जैव विविधता का संरक्षण करने की दिशा में प्रेरित होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि प्रकृति की सृष्टि का मूल्य इसकी दिखावट से भी ऊपर है, इसका पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, सहायक भोजन श्रृंखला, हमारी भावनाएँ, संस्कृती और परंपराओं को समृद्ध बनाने में अहम योगदान है।फ्लावर शो के दौरान सूखे फूलों को सजाने के लिए आम लोगों की श्रेणी में कपूरथला के बलजीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि छात्रों की श्रेणी में सरकारी स्कूल सिधवां दोना की भावना गिल ने पुरस्कार जीता। इसी प्रकार आम लोगों की श्रेणी में ताजे फूलों की सजावट में कमला नेहरू कॉलेज फगवाड़ा प्रथम स्थान पर रहा। विद्यार्थियों की श्रेणी में राजकीय उच्च विद्यालय हमीरा की छात्रा सुखप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में आर्मी नारिसंग कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।