Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
कपूरथला में 1.5 किलो हेरोइन के साथ कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार
{"_id":"6800ef35c7a123865e03ace0","slug":"video-kaparathal-ma-15-kal-haraina-ka-satha-kara-savara-tana-tasakara-garafatara-2025-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में 1.5 किलो हेरोइन के साथ कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में 1.5 किलो हेरोइन के साथ कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार
कपूरथला पुलिस ने 1.5 किलो हेरोइन के साथ कार सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना ढिलवां में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है। एक आरोपी पर पहले भी दो केस दर्ज हैं।
एसपी-डी पीएस विर्क ने बताया कि डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह की निगरानी में थाना ढिलवां के एसएचओ मनजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ हाईटेक नाका ढिलवां में लगाया था। नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार सवारों को गुप्त सूचना के आधार पर रोककर तलाशी ली तो कार में सवार दीप सिंह उर्फ दीप निवासी दानिशमंदा जालंधर, बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू निवासी बस्ती दानिशमंदा जालंधर और सुखविंदर सिंह निवासी गणेश नगर जालंधर के पास से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है। एसपी-डी ने बताया कि बलजिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो केस जालंधर में दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।