Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : मोगा में फ्लेक्स बोर्ड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
{"_id":"67e2a95c477f28f04b07c293","slug":"video-maga-ma-falkasa-brada-cara-karana-val-aarapa-garafatara-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मोगा में फ्लेक्स बोर्ड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मोगा में फ्लेक्स बोर्ड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मोगा सिटी पुलिस ने शहर में लगे फ्लेक्स बोर्ड चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में लगे फ्लेक्स बोर्ड खोल कर ले जाकर फ्लेक्स बोर्ड के लोहे की पाइप बेच देता था। मोगा सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 24 मार्च को नवीन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह ग्रेट पंजाब प्रिंटिंग प्रेस का मालिक है और उसने म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन मोगा के साथ विज्ञापन का ठेका लिया हुआ है। पिछले कुछ समय से मोगा में उसके लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड चोरी हो रहे थे। 24 मार्च को उन्होंने देखा कि मोगा के नेचर पार्क के सामने से एक व्यक्ति ने उनके फ्लेक्स बोर्ड खोलकर ले जा रहा है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से फ्लेक्स बोर्ड से जुड़े 16 लोहे के पाइप बरामद किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।