Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
man went to Malaysia for trip got stuck there after his father's death sant balbir singh seechewal
{"_id":"67ff853630c74aadac0469a3","slug":"video-man-went-to-malaysia-for-trip-got-stuck-there-after-his-fathers-death-sant-balbir-singh-seechewal-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मलेशिया में घूमने गया युवक पिता की माैत के बाद वहीं फंसा, संत सीचेवाल के प्रयासों से हुई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेशिया में घूमने गया युवक पिता की माैत के बाद वहीं फंसा, संत सीचेवाल के प्रयासों से हुई घर वापसी
लुधियाना जिले के रहने वाले जगदीप सिंह राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से घर लौट आए हैं। सुल्तानपुर लोधी में निर्मल कुटिया पहुंचे जगदीप को बताया कि वह वर्ष 2019 में मलेशिया घूमने गए थे। लेकिन उनकी यह विदेश यात्रा उनके लिए उस समय बड़ी मुसीबत बन गई, जब वहां पहुंचने के एक सप्ताह बाद ही उनके पिता और भाई का एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनके पिता की मृत्यु हो गई तथा भाई बुरी तरह घायल हो गया।
जगदीप ने बताया कि इन हालात में उन्हें कुछ समझ नहीं आया और घर के हालात देखकर उन्होंने यहीं रहने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने वहां एक कंपनी में काम करना शुरू कर दिया और वहां के एजेंट को अपना वीजा बढ़ाने के लिए 2000 डॉलर का भुगतान किया, लेकिन उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उन्हें एक छापेमारी के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया और अवैध रूप से रहने के लिए 6 महीने जेल की सजा सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।