Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Phagwara police conducted a special checking drive by blocking the city
{"_id":"69a52c1def8bc7a82e0eaaa5","slug":"video-phagwara-police-conducted-a-special-checking-drive-by-blocking-the-city-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा पुलिस ने देर रात शहर में नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा पुलिस ने देर रात शहर में नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया
फगवाड़ा पुलिस देर रात शहर में एसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में विशेष नाकाबंदी कर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात लगाए गए नाकों के दौरान आने-जाने वाले हर वाहन को रोककर बारीकी से जांच की गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों सहित हर प्रकार के वाहनों की तलाशी ली गई और दस्तावेजों की पूरी जांच की गई।
एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य शहर में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि रात के समय विशेष चौकसी बरती जा रही है। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 25 लोगों के चालान भी काटे गए। चेकिंग के दौरान विभिन्न थानों के एसएचओ भी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।