Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : ट्रैक्टर ट्राली और कंबाइन को नाव में लादकर ले जाते हैं किसान
{"_id":"67e2a9654202de347700bd15","slug":"video-tarakatara-taral-oura-kabina-ka-nava-ma-lthakara-l-jata-ha-kasana-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ट्रैक्टर ट्राली और कंबाइन को नाव में लादकर ले जाते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ट्रैक्टर ट्राली और कंबाइन को नाव में लादकर ले जाते हैं किसान
फिरोजपुर के सीमांत गांव टेंडी वाला और गांव कालू वाला (टापू कालू वाला) के बीच सतलुज दरिया बहता है। गांव टापू कालू वाला तीन तरफ से सतलुज दरिया से घिरा हुआ है और समतल इलाका पाकिस्तान की तरफ है। यहां पर लगभग डेढ़ सौ परिवार रहते हैं और 500 एकड़ से ज्यादा जमीन है, जो खेती योग्य है। किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली व कंबाइन बड़ी नाव पर लाद कर टापू तक ले जानी पड़ती है। कई बार नाव डूबने से किसानों का बहुत नुकसान हो चुका है। गांव टेंडी वाला से किसान टापू पर खेती करने के लिए अपना ट्रैक्टर और कृषि यंत्र बड़ी नाव पर लाद कर ही ले जाते हैं। किसान मंगल सिंह का कहना है कि कई बार ट्रैक्टर-ट्राली में लदी हुई गेहूं व धान दरिया में डूब चुकी है। किसानों की छह माह की मेहनत पर एक मिनट में पानी फिर जाता है। यहां से किसान नाव के जरिए टापू पर ट्रैक्टर ले जा रहे हैं, ये पानी पाकिस्तान की तरफ से आकर सतलुज दरिया में गिर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।