Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Three accused arrested for demanding extortion of Rs 1 crore from a person in Ferozepur
{"_id":"67efa302cf75543c8e0c0a33","slug":"video-three-accused-arrested-for-demanding-extortion-of-rs-1-crore-from-a-person-in-ferozepur-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फिरोजपुर में व्यक्ति से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फिरोजपुर में व्यक्ति से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के तीन आरोपी काबू
फिरोजपुर की सीआईए स्टाफ ने एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को काबू किया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित आशीष शर्मा वासी तूड़ी बाजार फिरोजपुर शहर को एक फोन आया था कि मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं, एक करोड़ रुपये की रंगदारी मुझे दे दे नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। इस संबंधी पीड़ित आशीष शर्मा ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले की तहकीकात की सीआईए स्टाफ फिरोजपुर कर रहा था । स्टाफ फिरोजपुर ने आरोपी चमकौर सिंह वासी फरीदकोट, करणदीप शर्मा वासी गुरदासपुर व बलविंदर सिंह वासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, सात मोबाइल और एक कार बरामद की है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।