{"_id":"6a1d75b871ee382b020e465d","slug":"video-waris-punjab-de-show-of-strength-in-bhoa-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोआ में वारिस पंजाब दे का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा संगठन का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोआ में वारिस पंजाब दे का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा संगठन का दामन
जिले के गांव भोआ में अकाली दल वारिस पंजाब दे द्वारा आयोजित एक विशाल युवा सम्मेलन में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौजवानों ने भाग लेते हुए संगठन की विचारधारा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान अनेक युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर पंजाब के मुद्दों की लड़ाई में साथ देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व अमराव सिंह कंग, करमजीत सिंह रंधावा, जसवीर सिंह जस्सा, हरजीत सिंह मियाणी, लखविंदर सिंह (अनूप शहर), जसवंत सिंह कोठी तथा प्रेम सिंह ने किया। जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रदेश युवा प्रधान सुखदेव सिंह कादियां ने शिरकत की और उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में विभिन्न वक्ताओं ने पंजाब के मौजूदा हालात, बढ़ती नशाखोरी, किसानों की समस्याओं और जल संकट जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब आज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और इन समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारें जनता के मूलभूत मुद्दों का समाधान करने की बजाय प्रचार और विज्ञापनों पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।