{"_id":"6a1d26a0e67b93da540be9a4","slug":"video-meerut-punjabi-musical-night-enthralls-audience-at-nauchandi-fair-in-meerut-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नौचंदी मेले में पंजाबी म्यूजिकल नाइट का रंगारंग आयोजन, गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नौचंदी मेले में पंजाबी म्यूजिकल नाइट का रंगारंग आयोजन, गीतों पर झूमे दर्शक
मेरठ में संयुक्त पंजाबी संघ द्वारा नौचंदी मेले के पटेल मंडप में पंजाबी म्यूजिकल नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी पॉप गायक संदीप बरार और गायिका मिल्ली ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
संदीप बरार ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया, जबकि मिल्ली ने अपनी मधुर आवाज में कई चर्चित गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गिद्दा और भांगड़ा ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन विक्की तनेजा और रवि बोहरा ने संयुक्त रूप से किया। संयुक्त पंजाबी संघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगत का माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।