सब्सक्राइब करें

खिलाड़ी हत्या मामले में नया मोड़: शव देख मां बोली-ये मेरी अनुष्का नहीं, उसके बाल छोटे थे, DNA टेस्ट की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jun 2026 01:47 PM IST
सार

मेरठ में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। नाले से मिले कंकाल को मां ने अपनी बेटी का शव मानने से इनकार कर दिया है। अब पुलिस पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Mother Refuses to Identify Skeleton as Missing Kabaddi Player, DNA Test to Confirm Identity
कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के चर्चित राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया जब नाले से बरामद कंकाल को देखकर उसकी मां ने पहचान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि कंकाल पर मिले बाल उनकी बेटी के बालों से मेल नहीं खाते। अब पुलिस पहचान की अंतिम पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है। रविवार को अनुष्का की मां पोस्टमार्टम गृह पहुंचीं, जहां उन्होंने कहा कि बरामद अवशेष उनकी बेटी के नहीं लगते। उनके इस बयान के बाद मामले में वैज्ञानिक जांच का महत्व और बढ़ गया है।

Meerut: Mother Refuses to Identify Skeleton as Missing Kabaddi Player, DNA Test to Confirm Identity
कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ महीने बाद हुआ था हत्याकांड का खुलासा
दौराला क्षेत्र के चिरोड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय अनुष्का अपने भाई अनमोल के साथ शोभापुर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई और कबड्डी का अभ्यास कर रही थी। वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी थी और खेल जगत में उभरता हुआ नाम मानी जाती थी।

Trending Videos
Meerut: Mother Refuses to Identify Skeleton as Missing Kabaddi Player, DNA Test to Confirm Identity
कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार छात्रा लगभग डेढ़ महीने से लापता थी। शनिवार को आरोपी श्याम धानक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर शोभापुर पुलिस चौकी के पास स्थित नाले से एक कंकाल बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि अप्रैल की रात रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने छात्रा पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को नाले में फेंक दिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Mother Refuses to Identify Skeleton as Missing Kabaddi Player, DNA Test to Confirm Identity
राष्ट्रीय कबड्डी िखलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

डीएनए जांच से होगी पहचान की पुष्टि
कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मां ने संदेह जताते हुए कहा कि उनकी बेटी के बाल छोटे थे, जबकि बरामद अवशेषों के साथ मिले बाल लंबे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस अब परिजनों के नमूने लेकर डीएनए जांच कराने की तैयारी में जुट गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद कंकाल अनुष्का का ही है या नहीं।

विज्ञापन
Meerut: Mother Refuses to Identify Skeleton as Missing Kabaddi Player, DNA Test to Confirm Identity
कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

परिवार और जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। परिवार का कहना है कि मामले में केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए। परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि छात्रा के लापता होने के बाद इतने लंबे समय तक उसकी कोई जानकारी क्यों नहीं मिल सकी, जबकि बाद में शव पुलिस चौकी के निकट स्थित नाले से बरामद हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed