सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Minor Girl Jumps from Third Floor After Alleged Sexual Exploitation and Threats, Accused Arrested

Meerut: धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धमकियों से आहत किशोरी तीसरी मंजिल से कूदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jun 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने कथित शोषण और धमकियों से परेशान होकर तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Meerut: Minor Girl Jumps from Third Floor After Alleged Sexual Exploitation and Threats, Accused Arrested
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी द्वारा तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि भैंसा गांव निवासी युवक ने किशोरी से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और उसका शोषण किया।

Trending Videos


आरोप है कि शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। तनाव और भय के माहौल में किशोरी ने रविवार सुबह अपने फ्लैट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: मेडल जीतकर लौटी थी बेटी तो झूम उठा था पूरा गांव, चंद रुपयों के लिए ली जान

विज्ञापन

परिजनों का आरोप, लंबे समय से परेशान कर रहा था युवक
पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी युवक काफी समय से उनकी बेटी के संपर्क में था। परिवार का कहना है कि उसने शादी का भरोसा देकर किशोरी का शोषण किया।

तहरीर के अनुसार शनिवार को जब परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, तब आरोपी घर पहुंचा। इसी दौरान किशोरी के भाई के पहुंचने पर वह वहां से भाग गया। बाद में जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के परिवार से शिकायत की।

शिकायत पर मिली धमकियां, अवसाद में चली गई किशोरी
परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद परिवार और किशोरी दोनों भयभीत हो गए। रविवार सुबह किशोरी ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश कर ली। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार गिरने से उसकी रीढ़ और पैर की हड्डियों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वायरल वीडियो में मां ने लगाए गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि लोकलाज के कारण उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत नहीं की थी। उनका दावा है कि उनकी बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिससे वह बेहद डर गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे संगठन के पदाधिकारी
घटना के बाद एक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेडिकल थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर शोषण करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed