सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female Kabaddi Player Anushka Murdered Over Rs 3,600 In Meerut

महिला कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल: पुलिस चौकी के पास मर्डर, फिर नाले में फेंकी लाश; फास्टफूड विक्रेता ने इसलिए मारा

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 01 Jun 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में लापता महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या का मामला सामने आया है। फास्टफूड विक्रेता ने महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या की थी। वारदात के डेढ़ माह बाद आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दो बार आरोपी को पकड़कर भी राज नहीं उगलवा पाई थी। आरोपी ने शोभापुर चौकी के पास हत्या की थी। इसके बाद 50 मीटर दूर नाले में शव फेंक दिया था।

Female Kabaddi Player Anushka Murdered Over Rs 3,600 In Meerut
Anushka Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को सनसनीखेज खुलासा किया। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। 
Trending Videos


आरोपी ने 15 अप्रैल की रात को ही वारदात को अंजाम देने के बाद शव को रोहटा रोड पर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने देहरादून निवासी आरोपी श्याम धानक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके शव के अवशेष बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दौराला निवासी नेमपाल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 15 अप्रैल की रात से वह लापता थी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। 
विज्ञापन


परिजनों ने 10 दिन बाद कंकरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दी थी। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को परिजन एडीजी और एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर अलर्ट हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

 

अनुष्का पर उधार हो गए थे 3600 रुपये
पूछताछ में उसने बताया कि वह रोहटा फ्लाईओवर के पास फास्टफूड सेंटर चलाता था। अनुष्का फास्टफूड खाने के लिए आती थी। उस पर 3600 रुपये उधार हो गए थे। 

शोभापुर चौकी के पास की हत्या, 50 मीटर दूर नाले में फेंका शव
फास्टफूड विक्रेता श्याम धानक ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का (17) की हत्या शोभापुर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर की। इसके बाद चौकी से 50 मीटर दूर स्थित नाले में शव फेंक दिया। इसके बावजूद पुलिस डेढ़ महीने तक खाक छानती रही।

 

दो बार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन राज नहीं उगलवा पाई। शनिवार को एडीजी भानु भास्कर और एसएसपी अविनाश पांडेय की सख्ती के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया गया। दौराला थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव निवासी अनुष्का दो वर्षों से कंकरखेड़ा के शोभापुर में अपने भाई अनमोल के साथ किराए के मकान में रह रही थी। 

वह पढ़ाई के साथ साथ कबड्डी का अभ्यास करती थी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलती थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे आरोपी ने छात्रा की हत्या कर दी थी।

 

वह उससे कुछ दिन में रुपये देने की बात कह रही थी लेकिन आरोपी जिद पर अड़ गया था। आरोपी के झगड़ा करने पर अनुष्का ने कड़ा विरोध किया। वह श्याम से भिड़ गई। तभी वह बौखला गया और उसने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिए।

मेडल जीतकर लौटती तो झूमता था गांव
पिता नेमपाल ने बताया कि अनुष्का जब मेडल जीतकर लौटती थी तब पूरा गांव झूमने लगता था। परिवार की तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता था। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी। लेकिन, आरोपी ने मात्र 36 सौ रुपये के लिए उसकी जान ले ली। अनुष्का की हत्या की जानकारी होने पर परिवार का रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में हत्या को लेकर रोष और शोक व्याप्त है। 

 

श्याम पर लालकुर्ती थाने में भी हत्या की प्राथमिकी है दर्ज 
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फास्टफूड संचालक श्याम ने लालकुर्ती थाना क्षेत्र में भी एक युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी वर्ष 2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। दो साल से वह रोहटा सड़क पर फास्टफूड की दुकान चला रहा था। 
 

अनुष्का की हत्या के बाद से उसकी दुकान बंद थी। अनुष्का भाई और सहेलियों से पूछताछ में यह बात सामने आने पर आरोपी को दो बार चंडीगढ़ से लाकर पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी यहां काम न चलने का बहाना बनाकर चंडीगढ़ आने की बात कहकर पुलिस को गुमराह कर देता था।

 

परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे। थाना व चौकी पुलिस से उसे तलाशने की गुहार लगाई जा रही थी। लेकिन, स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। अब आरोपी को चंडीगढ़ से ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और खुलासा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed