{"_id":"6a1d2e1bb7533741120da5e6","slug":"saliva-hair-samples-and-cctv-footage-to-become-key-evidence-in-class-12-student-murder-case-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशी हत्याकांड: बिना पोस्टमार्टम जला दिया शव, अब लार-बाल खोलेंगे राज, फुटेज बनेगी सबसे बड़ी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी हत्याकांड: बिना पोस्टमार्टम जला दिया शव, अब लार-बाल खोलेंगे राज, फुटेज बनेगी सबसे बड़ी गवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:30 PM IST
सार
मेरठ के खुशी हत्याकांड में बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार किए जाने के बाद अब लार, बाल, सीसीटीवी फुटेज और छात्रा की आवाज जांच के सबसे अहम साक्ष्य बनकर उभरे हैं। पुलिस ने पिता और सौतेली मां को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
खुशी का फाइल फोटो, आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के हत्या की वारदात में शव की बरामदगी न होने और पोस्टमार्टम न होने पर आरोपियों को सजा दिलाना चुनौती साबित होता है। 26 मई को भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में 12वीं की छात्रा खुशी उर्फ खुशबू की हत्या की वारदात में ऐसा ही हुआ है। पुलिस के लिए खुशी की हत्या की वजह तलाशना चुनौती बना हुआ है।
हालांकि इस वारदात में जिस चादर पर तकिये से छात्रा की हत्या की गई। उसमें लगी छात्रा की लार, बाल और मौसी को जान का खतरा बताकर की गई कॉल की रिकॉर्डिंग गवाह और साक्ष्य बनेंगी।
2 of 6
खुशी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के घर के पास के फुटेज भी कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि गोकुलधाम सोसाइटी में खुशी की सौतेली मां पिंकी ने 26 मई को सोते समय उसके पैर पकड़े और उसके पिता कपिल शर्मा ने तकिये से मुंह और गला दबाकर हत्या की थी।
Trending Videos
3 of 6
आरोपी सौतेली मां
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी कपिल बेटी खुशी के ऊपर तकिया रखकर बैठ गया था। आरोपी तीन दिन से खुशी की हत्या करने की फिराक में थे। जिस दिन आरोपियों ने उसकी हत्या की उस दिन सोसाइटी का सुरक्षाकर्मी सो रहा था। हत्या के बाद आरोपी कार में खुशी का शव लेकर मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-3 स्थित कपिल के पिता जगमोहन शर्मा के घर पहुंचे थे।
इसके बाद अंतिम यात्रा वाली बस से गढ़ मुक्श्तेश्वर के बृजघाट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। आरोपियों ने चार साल पहले पिंकी के बेटी होने के बाद से आरोपियों ने खुशी का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। इसके चलते खुशी ने मौसी व अन्य परिजनों को कॉल कर कहा था कि मुझे यहां से ले जाओ अन्य ये लोग मुझे मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरोपी सौतेली मां
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के रजिस्टर का रिकॉर्ड भी जुटाया : इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने वाले खुशी के मामा भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि सोसाइटी के अधिकांश सीसीटीवी फुटेज खराब थे। पुलिस आसपास के फुटेज खंगाल रही है। वहीं, जागृति विहार स्थित घर के आसपास के फुटेज और डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
यहां ननिहाल पक्ष के पहुंचने पर आरोपियों ने मारपीट भी की थी। बृजघाट के फुटेज और अंतिम संस्कार के रजिस्टर का रिकॉर्ड भी हासिल किया गया है। दाह संस्कार में शामिल छात्रा के दादा व चाचा पर भी साक्ष्य मिटाने में कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन
5 of 6
खुशी का फाइल फोटो, आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
तकिया आदि साक्ष्य जुटाकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। गहनता से जांच कर फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर साक्ष्य छिपाने में किसी और के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। - अभिजीत कुमार, एसपी देहात
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।