Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Woman struck by speeding vehicle while crossing road in Moga; dies on the spot.
{"_id":"6a27eb98a362c0abbb04657c","slug":"video-woman-struck-by-speeding-vehicle-while-crossing-road-in-moga-dies-on-the-spot-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत
फिरोजपुर लुधियाना रोड पर फाैजी कैंटीन के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी, तभी वह एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद समाज सेवा सोसायटी की एम्बुलेंस द्वारा शव को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जसवीर कौर (55) निवासी गांव रोडे के रूप में हुई है। वह अपने पति शमशेर सिंह और उनके दो दोस्तों के साथ मोगा आई थी। जसवीर कौर अपने ससुर के फौजी कार्ड पर फौजी कैंटीन से सामान खरीदने के लिए आई थी, जबकि उसके पति शमशेर सिंह अपनी तबीयत खराब होने के कारण डॉक्टर से दवाई लेने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि पंकज मोटर्स के सामने जसवीर कौर वाहन से उतर गई थी। उसके पति और साथियों ने उसे कैंटीन तक छोड़ने या ऑटो से जाने की सलाह दी, लेकिन वह पैदल जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद शमशेर सिंह अपने दोस्तों के साथ आगे निकल गए। जैसे ही जसवीर कौर सड़क पार कर दूसरी ओर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की बहन बलजीत कौर ने बताया कि उसने जसवीर कौर को मोगा जाने से रोकने की कोशिश की थी और बताया था कि मंगलवार को फौजी कैंटीन बंद रहती है। लेकिन वह जाने की जिद कर रही थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर उन्हें इस हादसे का अंदेशा होता तो वह अपनी बहन को किसी भी कीमत पर घर से बाहर नहीं निकलने देतीं। थाना सिटी-1 के पुलिस इंस्पेक्टर वरुण ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।