सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Crime: Illegal Arms Factory Busted in Kishangarh; Dangerous Racket Operating from a Puncture Repair Shop

Rajasthan Crime: किशनगढ़ में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, पंचर की दुकान से चल रहा था खतरनाक खेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 07:54 PM IST
Ajmer Crime: Illegal Arms Factory Busted in Kishangarh; Dangerous Racket Operating from a Puncture Repair Shop
अजमेर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल एक साधारण टायर पंचर की दुकान की आड़ में चल रहा था। पुलिस ने मौके से 5 अवैध हथियार सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के तहत यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. दीपक कुमार शर्मा के सुपरविजन में की गई। अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी आईपीएस अजेय सिंह राठौड़ ने किया, जिनकी रणनीति से यह बड़ा खुलासा संभव हो सका।

पंचर की दुकान में बन रहे थे देशी हथियार
आईपीएस अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि आसूचना के आधार पर थाना बांदरसिंदरी क्षेत्र के ग्राम कांकनियावास में आरोपी मोहम्मद रोशन की पंचर की दुकान पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान दुकान के भीतर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी संचालित होती पाई गई। पुलिस ने यहां से एक नवनिर्मित टोपीदार बंदूक, एक पुरानी बंदूक, तीन अर्धनिर्मित देशी कट्टे और पांच नाल सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए।

मशीनें, बारूद और टूलकिट भी जब्त
मौके से ग्लेंडर, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, बारूद, सीसे के छर्रे और हथियार बनाने में काम आने वाले कई कलपुर्जे भी जब्त किए गए। पुलिस ने सभी सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी को आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित संगठित अपराध में गिरफ्तार किया है।

पढ़ें- Rajasthan News: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया! मौत से फैली सनसनी; प्रेम प्रसंग की भी बात आई सामने

बीआरसी गैंग से जुड़े तार, जांच जारी
आईपीएस अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जांच मे आरोपी का संबंध बीआरसी गैंग से सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां और किन लोगों तक की जा रही थी। नए आपराधिक कानून के तहत संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

इस कार्रवाई में वृताधिकारी आयुष वशिष्ठ, थानाधिकारी दयाराम, एएसआई रोशन लाल, हेड कांस्टेबल राजूराम, सांवरलाल, कालूराम और करतार की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से सांवरलाल और कालूराम का योगदान सराहनीय रहा, जिनकी सक्रियता से पूरी कार्रवाई सफल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में 'PM योगी' के पोस्टर, गुरुदेव चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता ने लगाई होर्डिंग

24 Mar 2026

टेनिस टूर्नामेंट: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में वीरिका VS अनाया के बीच हुआ मुकाबला

24 Mar 2026

Bulldozer Action: अंबिकापुर में 37 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, पांच एकड़ सरकारी जमीन मुक्त; JCB पर पथराव

24 Mar 2026

लखनऊ: ला-मार्टीनियर टेनिस फैकल्टी में आइटा मेंस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन, इन टीमों में हुआ मुकाबला

24 Mar 2026

पानीपत में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

24 Mar 2026
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: हिरण का शिकार करने के लिए बाघ ने लगाई दौड़, नजारा देख सैलानी हुए रोमांचित

24 Mar 2026

सड़क सुरक्षा संवाद कार्यक्रम: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- हर किसी को सड़क के नियम का पालन करना चाहिए

24 Mar 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़ चरणप्रीत नागर मर्डर केस: मलेशिया कनेक्शन, सुपारी किलिंग का बड़ा खुलासा

Hamirpur: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, चार हॉक ने की एयर शो की रिहर्सल

Solan: मनसा माता मेले में बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, लड़कों के अंडर-11 में वेद ने लक्ष्य को मात दी

24 Mar 2026

अयोध्या: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फरसा बाबा की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई पर असंतोष जताया

24 Mar 2026

CG: डोंगरगढ़ में गोंड समाज की भव्य पंचमी भेंट यात्रा, माँ बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

24 Mar 2026

रायबरेली में सिलिंडर का संकट, होटलों को धड़ल्ले से बेची जा रही घरेलू गैस

24 Mar 2026

कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने रामलला को अर्पित की 4.5 कुंतल धनिया पंजीरी

24 Mar 2026

दिल्ली बजट: महिलाओं को मुफ्त बस सेवा के लिए 450 करोड़ का प्रावधान

24 Mar 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे जेवर, परखी नोएडा एयरपोर्ट की तैयारियां

24 Mar 2026

इमरजेंसी वार्ड की हीरो: नर्स प्रिया की मेहनत और हौसले की कहानी

24 Mar 2026

Anant Singh: इस अंदाज में जेल से बाहर आए छोटे सरकार, समर्थक बोले- अनंत सिंह वो नाम है... | Chhote Sarkar

24 Mar 2026

Prayagraj Cold Storage Hadsa: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, बिहार के सहरसा के तीन मजदूरों की मौत

24 Mar 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 24 शिव मंदिर के पास पीने के पानी की पाइप लाइन फटी

24 Mar 2026

VIDEO: रिश्वत लेते पकड़ा गया स्वास्थ्य विभाग का लिपिक, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

24 Mar 2026

VIDEO: 13 बेटियों को लगाई एंटी सर्वाइकल वैक्सीन, बीमारी से होगा बचाव

24 Mar 2026

VIDEO: एसएन में पर्चे के लिए धक्कामुक्की, 5 घंटे में मिल पाया इलाज

24 Mar 2026

VIDEO: टीबी पर आगरा की बड़ी जीत! 27 हजार मरीज ठीक, 133 गांव हुए टीबी मुक्त

24 Mar 2026

कैथल मर्डर केस: पत्नी शालू की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति अरुण गिरफ्तार

लखनऊ: बीकेटी के दिगोई ग्राम प्रधान आदर्श कुमार सिंह को मिला पुरस्कार, गांव में नहीं आया टीवी का कोई मरीज

24 Mar 2026

मित्र 3.0 का शुभांरभ: सीएम योगी बोले- यूपी में सबसे ज्यादा मेट्रो का हो रहा संचालन

24 Mar 2026

बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026: केबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में हुई चर्चा

24 Mar 2026

Solan: मां शूलिनी मंदिर में लगी लंबी कतारें, सैकड़ों की संख्या में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

24 Mar 2026

लखनऊ: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित स्वास्थ्य संगोष्ठी, लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए

24 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed