नागौर में सदर थाना इलाके के बसवानी गांव की सरहद कुड़छी से चलकर नागौर आ रही पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से ड्राइवर जिंदा जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने धधकती गाड़ी को देखकर मौके पर पहुंकर आग पर काबू पाया। वहीं, सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और अग्निशामक घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
आपको बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के बसवानी गांव में दोपहर करीबन डेढ़ बजे एक पिकअप में आग लगने से गाड़ी के चालक जेठाराम जाखड़ पूरी तरीके से जलकर राख हो गए। जेठाराम अपने गांव कुड़छी नागौर अपने रहने वाले पुत्र के लिए खाने-पीने का सामान लेकर आ रहे थे। जैसे ही वह बसवानी गांव की सरहद में पहुंचे इतने में ही अचानक आग लग गई। जेठाराम की आग में जलकर मौत हो गई। जैसे ही आग लगने की घटना ग्रामीणों को मिली, ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया। तब तक जेठाराम पूरी तरीके से जलकर राख हो गया।
पुलिस स्थानीय लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं, सदर थाना पुलिस और अग्निशामक मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस के जरिए नागौर की पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में लाया गया, जहां पर परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने परिजनों की सहमति पर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया है।
सदर थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना लगभग दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है, सूचना प्राप्त होने पर सदर थाना मय जाब्ता अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को निकलवा कर एंबुलेंस की सहायता से नागौर जेएलएन अस्पताल मोर्चरी में पहुंचाया गया। वहीं, पूरे मामले की सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जब तक फॉरेंसिक रिपोर्ट या अन्य तथ्यों के आधार पर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाएगा, जिसे लेकर वहां से सभी साक्ष्य जुटाने के बाद फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। प्रथम दृष्टया चालक की मौत का कारण गाड़ी में आग लगा प्रतीत हो रहा है, परंतु उसके बावजूद सदर थाना पुलिस अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने मृत्यु को संदेहस्पद बताया है। उनका कहना था कि मृतक के पास रखे सामान में से कुछ भी नहीं जला है और गाड़ी भी केबिन से जली हुई है। बाकी कहीं पर भी आग लगे या वायरिंग शॉर्ट होने की, डीजल पाइप फटने की जानकारी सामने नहीं आई है, जिसे लेकर पूरी घटना को परिजन संदेहस्पद मान रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर सभी एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।