Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar: Paralyzed Man Attacks with Rod While Drunk, Breaks Victim's Leg; Has Previously Injured Many
{"_id":"67b8126b0666f82a6e043e7f","slug":"taking-advantage-of-the-helplessness-a-paralyzed-young-man-has-created-terror-in-the-village-alwar-news-c-1-1-noi1339-2650655-2025-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar: लकवाग्रस्त युवक ने शराब के नशे में सरिये से हमला कर पैर तोड़ा, पहले भी कई लोगों को कर चुका है घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: लकवाग्रस्त युवक ने शराब के नशे में सरिये से हमला कर पैर तोड़ा, पहले भी कई लोगों को कर चुका है घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 02:08 PM IST
घायल गौरव ने बताया कि वह बहाला गांव का निवासी है और उस पर हमला करने वाला चंद्रप्रकाश भी उसी गांव में रहता है, जो लकवाग्रस्त होने के कारण बोलने में असमर्थ है। गौरव के अनुसार जब वह अपने घर से किसी काम से दुकान पर गया, तभी चंद्रप्रकाश ने अचानक सरिये से हमला कर दिया। गौरव का आरोप है कि चंद्रप्रकाश उस समय शराब के नशे में था और नशे की हालत में ही उसने हमला किया।
गांव वालों का कहना है कि चंद्रप्रकाश लकवाग्रस्त होने के बावजूद अक्सर शराब के नशे में धुत रहता है और नशे में हिंसक हो जाता है। वह पहले भी कई बार गांव के लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन उसकी हालत पर तरस खाकर लोग हर बार उसे माफ कर देते हैं। गौरव ने बताया कि तीन महीने पहले एक दुर्घटना में उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ था और उसमें रॉड डली हुई है और चंद्रप्रकाश ने उसी पैर को निशाना बनाकर हमला किया।
चंद्र प्रकाश की हिंसक हरकतों से पूरा गांव परेशान है। लोग उससे बचने के लिए रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन उसकी हालत देखकर कोई भी उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता। पुलिस भी उसकी हालत पर तरस खाकर कोई कार्रवाई नहीं करती, जिससे उसका हौसला और बढ़ गया है।
घायल युवक के परिजनों ने बगड़ तिराया थाने में चंद्रप्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस बार सख्त कार्रवाई करे, ताकि उसकी हिंसक हरकतों पर रोक लगाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।