अलवर के अरावली विहार इलाके में रात करीब सवा आठ बजे एक युवक ने महिला की सोने की चेन छीन ली और भाग गया। महिलाएं चिल्लाईं और बदमाश के पीछे दौड़ीं, लेकिन वह थोड़ी दूर जाकर फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी आई और बदमाश की काफी तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। यह घटना तब हुई जब राजेश जैन की पत्नी निशा जैन अपनी रिश्तेदारों कविता जैन और सुनीता जैन के साथ 128 साउथ वेस्ट ब्लॉक के सामने टहल रही थीं। तभी अचानक एक युवक ने निशा जैन की सोने की चेन झपट ली और भाग गया।
इसी बीच, एक युवक जो सफेद शर्ट पहने था और मोबाइल फोन कान पर लगाए सड़क पर उनके पीछे घूम रहा था, अचानक पीछे से आया और निशा जैन की लगभग 20 ग्राम भारी सोने की चेन छीनकर भाग गया। छीना-झपटी के दौरान निशा का ब्लाउज भी फट गया। चेन छीनने के बाद निशा जैन और सुनीता जैन उस युवक के पीछे भागीं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं, लेकिन वह युवक पास के पार्क की ओर भाग गया और वहां से गायब हो गया।
ये भी पढ़ें-अजमेर में तीन और बांग्लादेशी महिलाएं डिटेन, अब तक 38 विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश भागता दिख रहा है और महिलाएं उसे पकड़ने के लिए दौड़ रही हैं। बाद में जब आरोपी पकड़ा नहीं गया, तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस इस घटना से परेशान है क्योंकि अगर ऐसे मामले इलाके में बढ़ने लगे तो हालात बहुत खराब हो जाएंगे और खासकर महिलाएं घरों से बाहर निकलना छोड़ देंगी। पुलिस अब उस लुटेरे की जल्दी तलाश कर रही है, जो सोने की चेन तोड़कर भाग गया और जल्दी ही नजरों से ओझल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है और युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।