Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar Weather suddenly deteriorated everything was disrupted due to rain amid strong storm
{"_id":"67d2d84f2605a72662032a44","slug":"the-weather-has-turned-bad-there-has-been-heavy-rain-with-storm-alwar-news-c-1-1-noi1339-2723753-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar Weather: अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज तूफान के बीच बारिश से सब कुछ अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Weather: अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज तूफान के बीच बारिश से सब कुछ अस्त व्यस्त
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 06:54 PM IST
अलवर जिले में गुरुवार शाम को अचानक मौसम बिगड़ गया। दिन भर मौसम ठीकठाक रहा, लेकिन शाम को करीब चार बजे तूफान शुरू हो गया और तेज बारिश से हालात बिगड़ गए। शहर में रात को जलाने के लिए जो होली सभी स्थानों पर बनाई हुई थी, वह भी भीग गई और रात को होली कैसे जलेगी, यह सवाल भी खड़ा हो गया।
कई जगह तो लोगों ने बारिश से बचने के लिए होली को पन्नियों और तिरपाल से ढक दिया। लेकिन ज्यादातर जगह यह भी सम्भव नहीं हुआ और होली में लगाई गई लकड़ियां और गोबर के छाने भी पूरी तरह भीग गए। लोगों के लिए मुश्किल यह भी हो गई कि बची हुई लकड़ियां और गोबर के छाने अब बमुश्किल ही जलेंगे और इसके लिए लोगों को जुगाड़ करना पड़ेगा।
उदाहरण के तौर पर चीनी, कपूर और गुलाल का इस्तेमाल होली जलाने के लिए करना पड़ेगा। तभी होली आग पकड़ेगी और लोग अपनी बाल को सेक सकेंगे। वर्षा के साथ तेज तूफान से मौसम भी काफी हद तक बिगड़ गया और मौसम भी पहले से काफी ठंडा हो गया। हालांकि, लोगों ने गर्मी बढ़ने के साथ ही पंखे चलना शुरू कर दिए थे। लेकिन आज पंखे भी नहीं चलाने पड़ रहे।
तूफान के चलते जगह-जगह कई पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए और जो पेड़ बच भी गए, उनके पत्ते पूरी तरह झड़ गए। बारिश के कारण जगह-जगह थोड़ा बहुत पानी भी सड़कों पर जमा दिखाई दिया।हालात यह हो गए कि बारिश और तूफान से शहर का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया और जो लोग बाजारों में खरीदारी करने गए हुए थे, वे लोग वापस अपने घरों को लौट गए या फिर बाजारों में इधर-उधर दुकानों के साए में छुपते फिरे। हालांकि, यह तूफान और बारिश ज्यादा देर नहीं चली।लेकिन इस मौसम ने सभी को परेशानी में डाल दिया और सब कुछ अस्त-व्यस्त कर डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।