{"_id":"67d28e7b74dbe5fc2a0367e3","slug":"video-radha-krishna-tableaus-were-taken-out-for-the-first-time-in-jogindernagar-on-holi-festival-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : होली महोत्सव पर जोगिंद्रनगर में पहली बार निकाली राधा-कृष्ण की झांकियां, खूब उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : होली महोत्सव पर जोगिंद्रनगर में पहली बार निकाली राधा-कृष्ण की झांकियां, खूब उड़ा गुलाल
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में पहली बार राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। रामलीला मैदान में होली महोत्सव पर खूब गुलाल उड़ा। इस दौरान स्थानीय गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से उपस्थित जनसमूह को खूब झूमाया। गुरुवासर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक डीजे की धुनों में भी थिरकते हुए युवा युवतियों ने रंगों का महोत्सव बड़ी हर्षोल्लास से मनाया। मंडी के सेरी मंच की तर्ज पर शहर में पहली बार आयोजित इस होली महोत्सव में युवतियों में खूब उत्साह देखने को मिला। मुख्य आयोजक रूद्राक्ष वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सचिव सुनीत कुमार ने बताया कि रंगों के इस पवित्र त्योहार को सामूहिक तौर पर मनाने का जो प्रयास उन्होंने किया था उसमें सफलता मिली है। लधुरूही मंदिर के संचालक राम मोहनदास रमायणी ने राधा-कृष्ण की झांकियों की अगुवाई की। शहरवासियों ने राधाकृष्ण की झांकियां का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।