{"_id":"67d28ececc68ac519607b2b8","slug":"video-ratharapara-nagara-nagama-ma-hal-malna-samaraha-ka-aayajana-mahapara-samata-athhakaraya-na-manaya-raga-ka-utasava-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रुद्रपुर नगर निगम में होली मिलन समारोह का आयोजन, महापौर समेत अधिकारियों ने मनाया रंगों का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रुद्रपुर नगर निगम में होली मिलन समारोह का आयोजन, महापौर समेत अधिकारियों ने मनाया रंगों का उत्सव
नगर निगम रुद्रपुर में महापौर विकास शर्मा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। इस दौरान महापौर ने पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही मीडिया कर्मियों के साथ होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में होली गीतों पर महापौर के साथ पार्षद,नगर निगम अधिकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मी थिरकते नजर आये। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता के बीच एकता का प्रतीक होली का पर्व है। यह न सिर्फ रंगों से खेलने का, बल्कि भाईचारे, प्रेम और मेलजोल का पर्व भी है। होली का पर्व सिर्फ उल्लास और उमंग का पर्व नहीं बल्कि यह पर्व विशेष रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करके एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह व्यक्त करते हैं। होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और रिश्तों में मिठास बढ़ाते हैं। होली के इस महापर्व पर हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि होली का पर्व हमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी अहसास कराता है। हमें रंगों का इस्तेमाल सोच-समझ कर करना चाहिए ताकि यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव न डाले। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग और पानी का संरक्षण होली के समय हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, प्रभारी नगर सहायक आयुक्त रणदीप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हर्षपाल चंडोक, मुख्य वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, पार्षद मेंहद्री शर्मा, सरो राय, शिव कुमार, अंजली, मुकेश रस्तोगी, इन्द्रजीत सिंह, सौरभ बेहड़, शुभम दास, चिराग कालड़ा, गौरव गिरी, गौरव खुंराना, पूजा मुंजाल, राजेश जग्गा, सुशील चौहान, बीनू, सुशील मंडल, जितेश कुमार, जगदीप भाटिया, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र राठौर, मधु शर्मा, राना सुमन, पूनम, प्रियंका गुप्ता, सुनील कुमार, विष्णु, साबिर कुरैशी, गिरीश कुमार, कैलाश राठौर, निमित कुमार शर्मा, नीतू, कुसुम शर्मा, पवन राना, महेन्द्र पाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।