सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Balotra Accident: 6 dead, including 2 innocent brothers bodies handed over after post-mortem father reats

बालोतरा हादसा: दो मासूम भाइयों समेत छह की मौत, पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए शव; पिता बोले- मेरी दुनिया उजड़ गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 10:18 PM IST
Balotra Accident: 6 dead, including 2 innocent brothers bodies handed over after post-mortem father reats
बालोतरा जिले के कल्याणपुर क्षेत्र के सरवड़ी गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 3:45 बजे नेशनल हाईवे-25 पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही एक निजी स्लीपर बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी भिड़ंत कर ली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
मृतकों की पहचान से शोक की लहर
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नगाराम पुत्र पानाराम देवासी निवासी जालोर, श्रवण पुत्र कानाराम निवासी गुडामालानी, अनुशा पुत्री भगवानाराम विश्नोई निवासी सांचौर, नरपत पुत्र सदाराम निवासी जालौर, शिवराज (3) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा और युवराज (6) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा के रूप में हुई है।
 
इनमें बागोड़ा निवासी धारूराम के दोनों मासूम बेटों शिवराज और युवराज की मृत्यु ने क्षेत्र को विशेष रूप से शोकाकुल कर दिया। तीन और छह वर्ष की उम्र में दोनों भाइयों का असमय निधन पूरे इलाके में गहरी संवेदना का कारण बना हुआ है।
 
‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
अपने दोनों बेटों को खोने के बाद धारूराम का दर्द साफ झलक रहा था। अस्पताल परिसर में भावुक अवस्था में उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कह सकता... मैं निशब्द हूं। मेरे बच्चे चले गए। मेरी जिंदगी खत्म हो गई। अब कार्रवाई हो या न हो, मेरी दुनिया उजड़ गई। उनके शब्दों ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन व ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

पढ़ें- Rajasthan News: बालोतरा में नेशनल हाईवे-25 पर स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, छह की मौके पर मौत
 
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
शनिवार सुबह मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया। थानाधिकारी अचलाराम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।
 
हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल
नेशनल हाईवे-25 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच यह हादसा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग आम बात बन चुकी है। विशेष रूप से ओवरटेक के दौरान नियमों की अनदेखी कई बार जानलेवा साबित हो रही है।
 
वहीं, प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। हालांकि इस दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दवा खाने के बाद 40 बकरियों की मौत, किसान ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

28 Feb 2026

Jammu Kashmir: बांदीपोरा के शादिपोरा में इजराइल और अमेरिका के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

28 Feb 2026

Jammu: टंडार पंचायत में विधायक का जनसंवाद, सड़क मुआवजा और पानी की समस्या बनी प्रमुख मुद्दा

28 Feb 2026

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर टीम की ऐतिहासिक जीत पर रविंद्र रैना ने दी बधाई

28 Feb 2026

Kathua: कठुआ में HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, जीएमसी अस्पताल से हुई शुरुआत

28 Feb 2026
विज्ञापन

Jammu: विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया HPV वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ

28 Feb 2026

Jammu: जम्मू-कटड़ा वंदे भारत का सफल ट्रायल, डेढ़ घंटे में जम्मू से कटड़ा पहुंचा

28 Feb 2026
विज्ञापन

Hamirpur: रसायन विज्ञान में पदार्थों की पहचान में रमन प्रभाव का उपयोग

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ मंगलसूत्र लुटेरा

28 Feb 2026

VIDEO: फ्लाईओवर के गर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे के इंजीनियर

28 Feb 2026

कुल्लू महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने भाषण, मॉडल और रंगोली में दिखाई अपनी रचनात्मकता

28 Feb 2026

जींद: 14 साल की 50 किशोरियों को लगाई सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन

28 Feb 2026

चंबा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ

28 Feb 2026

रामपुर: सनशाइन स्कूल में बच्चों को सर्वाइकल कैंसर पर किया जागरूक

28 Feb 2026

Pithoragarh: झूमते हुए स्कूल पहुंचे विद्यार्थी, कहा आज हम गाएंगे होली

28 Feb 2026

बहादुरगढ़: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पांच दिवसीय युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का समापन

चंपावत में ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई गठित, प्रकाश सिंह माहरा बने जिलाध्यक्ष

28 Feb 2026

बहादुरगढ़: नयागांव फ्लाईओवर के पास लगाया जाएगा बहादुरगढ़ का साइन बोर्ड: पूर्व पार्षद जसबीर सैनी

Bihar: ससुराल गया 27 वर्षीय युवक लापता, पत्नी की धमकी के बाद हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार से बढ़ा रहस्य

28 Feb 2026

सिरमौर: नाहन में खेल खेलो, नशा छोड़ो थीम पर फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

28 Feb 2026

बहादुरगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा योग तपस्या का आयोजन

Mandi: विद्यार्थियों को सिखाया टांकरी लिपि में शब्दों और अंकों को लिखना

28 Feb 2026

बागपत: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्यों का हंगामा

28 Feb 2026

Meerut: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को किया सम्मानित

28 Feb 2026

VIDEO: जौनपुर में शॉपिंग का महाकुंभ, शहर में रूट डायवर्जन लागू

28 Feb 2026

अमृतसर के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज फॉर वुमन में डिग्री वितरण समारोह

28 Feb 2026

जालंधर में लूट का आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व पर्स बरामद

28 Feb 2026

नारनौल: मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के तहत जैलाफ-चिंडालिया रास्ता पक्का करने की मांग

हिसार: भाजपा- कांग्रेस ओबीसी के व्यक्ति को राज्यसभा में भेजे: ओबीसी ब्रिगेड

28 Feb 2026

जाट आरक्षण हिंसा: कैप्टन अभिमन्यु कोठी आगजनी केस में 10 साल बाद 56 आरोपी बरी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed