{"_id":"69a2cc9cb76672d1cb0c18fd","slug":"video-yoga-penance-organized-by-prajapita-brahmakumari-ishwari-vishwa-vidyalaya-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा योग तपस्या का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा योग तपस्या का आयोजन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित 'तीन दिवसीय गहन योग तपस्या भट्ठी' के दूसरे दिन साधकों को आत्मिक शक्ति और स्वराज्य अधिकारी बनने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय मुख्य संचालिका बीके अंजली दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभ प्रेरणाओं से लाभान्वित किया।
मुख्य वक्ता बीके पूनम दीदी ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य अपनी देह का राजा है। उन्होंने एक सुंदर रूपक के माध्यम से समझाया कि "मैं आत्मा एक राजा हूँ और यह शरीर मेरा राज्य है। हमारी आँखें, कान, मुख और अन्य कर्मेंद्रियाँ इस दरबार के मंत्री हैं।
जब आत्मा रूपी राजा अपने असली स्वरूप (स्वमान) में स्थित होता है, तभी वह अपने कर्मेंद्रिय रूपी दरबार को सही दिशा दे सकता है।
यदि राजा (आत्मा) कमजोर है, तो मंत्री (इंद्रियाँ) मनमानी करने लगते हैं। लेकिन जब इंद्रियाँ आत्मा के पूर्ण नियंत्रण में होती हैं, तभी जीवन में सच्ची सुख-शांति और खुशहाली आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।