{"_id":"69a2cbc220f0ad4b530ad652","slug":"video-obc-brigade-meeting-in-hisar-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: भाजपा- कांग्रेस ओबीसी के व्यक्ति को राज्यसभा में भेजे: ओबीसी ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: भाजपा- कांग्रेस ओबीसी के व्यक्ति को राज्यसभा में भेजे: ओबीसी ब्रिगेड
ओबीसी बिग्रेड ने राज्यसभा में पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को बनाने की मांग की है। ओबीसी बिग्रेड के सदस्य कर्ण सिंह रानोलिया ने शनिवार को मीडिया से से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी दोनों को राज्यसभा के लिए पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को भागीदारी देनी चाहिए। ओबीसी समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों पार्टी को पत्र लिख कर भी मांग की है।
पूर्व चेयरमैन कण सिंह रानोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी समाज से यह वादा किया था। जिसमें प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर पहली कलम से ओबीसी को प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में 15 प्रतिशत की जगह मंडल आयोग तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार 27 प्रतिशत को प्रावधान को लागू करने का ऐलान किया था। एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने उच्च वर्गों के दबाव में आकर अपने वादे को नहीं निभाया।
ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव डाॅ. एसके बागोरिया ने कहा सभी राजनीतिक दलों से निवेदन है कि राज्य सभा की इस सीट के लिए ओबीसी समाज के ही किसी व्यक्ति को ही राज्य सभा की टिकट दी जाए। जो दल हमें प्रतिनिधित्व नहीं देगा ओबीसी समाज उनकी अनदेखी करने का काम करेगा।
हिसार इकाई के प्रधान गुलाब सिंह धीमान ने कहा कि एचपीएससी की ओर से ओबीसी के प्रत्याशियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हमारे समाज के अभ्यर्थियों को नोट-फाउंड सूटेबल बता कर रिजेक्ट किया जा रहा है। इस मौके पर प्रो. राजेन्द्र जाखड, नानक देव रानोलिया, महेन्द्र सिंह आर्यनगर,रामजीलाल जांगडा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।