{"_id":"69a2cbec8f5ee4627b09fed9","slug":"video-degree-conferment-ceremony-at-sri-guru-tegh-bahadur-college-for-women-amritsar-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज फॉर वुमन में डिग्री वितरण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज फॉर वुमन में डिग्री वितरण समारोह
हरिमंदिर साहिब के निकट स्थित श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज फॉर वूमेन में वार्षिक डिग्री वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के सचिव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर मोहन छीना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने 240 होनहार छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कीं। डिग्री प्राप्त करते समय छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।
अपने संबोधन में राजिंदर मोहन सिंह छीना ने कहा कि आज की लड़कियां हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं न केवल शिक्षा बल्कि समाज सेवा और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में भी सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
उन्होंने सभी छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।