{"_id":"69a2cd3a1a13015868085892","slug":"video-bahadurgarh-signboard-will-be-installed-near-nayagaon-flyover-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: नयागांव फ्लाईओवर के पास लगाया जाएगा बहादुरगढ़ का साइन बोर्ड: पूर्व पार्षद जसबीर सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: नयागांव फ्लाईओवर के पास लगाया जाएगा बहादुरगढ़ का साइन बोर्ड: पूर्व पार्षद जसबीर सैनी
भाजपा नेता व पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने नयागांव फ्लाईओवर से पहले रोहतक से दिल्ली की ओर बहादुरगढ़ का साइन बोर्ड लगाने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि यहां साइन बोर्ड नहीं होने के कारण कई वाहन चालक सीधे फ्लाईओवर पर चढ़ जाते हैं। बालोर फ्लाईओवर पर कट न होने से लोगों को काफी दूर तक घूमकर वापस आना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।
सैनी ने बताया कि कई बार लोग गलती से आगे निकल जाते हैं और वापस मुड़ते समय सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर जल्द साइन बोर्ड लगाया जाना जरूरी है।
सैनी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस मांग को पूरा करवाएंगे। साथ ही सर्विस रोड के मोड़ की खराब स्थिति को भी ठीक करवाने की मांग की। इस अवसर पर अनिल सैनी, राजपाल, पुनीत कुमार, अजित कुमार व नीरज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।