{"_id":"69a2cbc9059ebd3d9f00fb34","slug":"video-request-for-a-clear-path-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के तहत जैलाफ-चिंडालिया रास्ता पक्का करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के तहत जैलाफ-चिंडालिया रास्ता पक्का करने की मांग
गांव जैलाफ के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश यादव को ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के अंतर्गत गांव के खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से जैलाफ से चिंडालिया जाने वाले रास्ते सहित एक से चार करम चौड़ाई वाले खेत मार्गों को पक्का करने का अनुरोध किया है।
रावत ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य खेतों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। गांव जैलाफ से चिंडालिया तक जाने वाला रास्ता वर्तमान में कच्चा और ऊबड़-खाबड़ है तथा उस पर कोई बंधा भी नहीं बना हुआ है।
ऐसे में मार्ग को पक्का किया जाना अत्यंत आवश्यक है। रावत ने विधायक से योजना के तहत जल्द कार्य स्वीकृत करवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे गांव के किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने भी इस मांग का समर्थन जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।