सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Old memories returned to Barmer school after 50 years: Students arrived wearing dhoti-kurta

Barmer: परंपरा और प्रयोग एक साथ, स्कूल में 50 साल बाद फिर लौटी पुरानी यादें;धोती-कुर्ता में पहुंचे पूर्व छात्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2025 12:59 PM IST
Old memories returned to Barmer school after 50 years: Students arrived wearing dhoti-kurta
परंपरा और प्रयोग का एक बेहतर समन्वय देखने को मिला है। शायद ऐसी तस्वीरें और कार्यक्रम देश के बहुत ही कम स्कूलों में होता होगा। और यह कार्यक्रम भी एक बेहतर सोच की मजबूत उपज है। जरा सोचिए स्कूल और कॉलेज के बिछड़े दोस्त भला फिर कहां मिलते हैं जल्दी? लेकिन मिलते हैं.. और बड़ी शान से मिलते हैं। इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया है। गौरतलब है किबाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कवास में शनिवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। 70 साल के आसपास के छात्र धोती-कुर्ता और साफा पहनकर स्कूल पहुंचे। मानो 50 साल पीछे का सफर तय कर लिया हो। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी सांगाराम जांगिड़ समेत उनके सभी सहपाठी कक्षा में दरी पर बैठे और 90 साल के शिक्षक उन्हें पढ़ाते हुए नजर आए।

यह दृश्य सुनने और देखने में जितना अलग लग रहा है, उतना ही यादगार भी रहा। दरअसल, यह सब 1975 में इसी स्कूल से 10वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के स्नेह मिलन कार्यक्रम के आयोजन के कारण हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी सांगाराम सुथार की पहल पर किया गया। 50 साल बाद पुराने सहपाठी एक-दूसरे से मिले, पुरानी यादें ताज़ा कीं और जीवन के अनुभवों को साझा किया।

ये भी पढ़ें-  Youth World Archery Championship 2025: राजस्थान के शूरवीरों ने साधा निशाना, कनाडा में गूंजा भारत ने जीता गोल्ड

90 साल के शिक्षक ने ली क्लास
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्कूल परिसर में हुई। जहां सभी छात्र एकत्रित हुए। इसके बाद वे अपनी पुरानी कक्षा में गए।जहां उन्होंने दरी पर बैठकर पढ़ाई की। 90 साल के शिक्षक भींयाराम चौधरी, टीचर स्वरूप सिंह महेचा और हिंदी के टीचर जेठनाथ गोस्वामी ने उन्हें पढ़ाया। इस दौरान, छात्रों ने अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- RBSE Exam Form Last Date:   राजस्थान बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियों में किया बदलाव

1975 में कक्षा 10वीं के बैच में 28 छात्र थे, जिसमें 22 शामिल हुए
इस कार्यक्रम में जिले के राउमावि कवास के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली भी मनाई गई। 1975 में इस स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को भी 50 साल पूरे होने पर सम्मानित किया गया। स्कूल में 1975 में कक्षा 10वीं में कुल 28 स्टूडेंट्स थे। जिनमें से 22 स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। हालांकि इस कार्यक्रम में एक दुखद पहलू भी था। इस बैच के चार साथी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके दोस्तों ने उन्हें याद किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और वर्तमान छात्रों ने भी भाग लिया। उन्होंने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक घटना बताया।  
 
धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे छात्र, 90 साल के शिक्षक ने दी शिक्षा
धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे छात्र, 90 साल के शिक्षक ने दी शिक्षा- फोटो : credit
 
धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे छात्र, 90 साल के शिक्षक ने दी शिक्षा
धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे छात्र, 90 साल के शिक्षक ने दी शिक्षा- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bareilly News: ढाई साल पहले उजाड़ा आशियाना, अब छीन रहे अस्थायी ठिकाना, बिचपुरी के लोगों ने बताया दर्द

24 Aug 2025

Patna Engineer Raid: पटना में इंजीनियर के घर ईओयू की छापेमारी, करोड़ों बरामद

24 Aug 2025

थराली का राड़ीबगड़ कस्बा मलबे के ढेर में हुआ तब्दील

24 Aug 2025

उत्तरकाशी आपदा; झील खुलने के बाद स्याना चट्टी का दिखा ऐसा नजारा

24 Aug 2025

स्याना चट्टी में मलबा किया गया साफ, 18 दिन बाद हर्षिल तक खुला रास्ता

24 Aug 2025
विज्ञापन

चमोली में आई आपदा से भारी नुकसान, सगवाड़ा में बारिश से पांच मकान टूटे

24 Aug 2025

सुनगाड़ गदेरे के दोनों ओर मलबा और दलदल, सेना के जवानों और पुलिस ने की ऐसे मदद

24 Aug 2025
विज्ञापन

चमोली आपदा...हरमनी से देवाल तक 20 किमी में 20 से अधिक जगह सड़कें टूटी

24 Aug 2025

शनि अमावस्या...हर की पैड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई डुबकी, किया पुण्य अर्जित

24 Aug 2025

पौड़ी की राधिका को डीएम की मिली मदद, उच्च शिक्षा का रास्ता खुला

24 Aug 2025

थराली आपदा...राहत शिविर में पहुंच रहे है आपदा प्रभावित

24 Aug 2025

पूर्व सीएम का बयान तीरथ सिंह बोले-कई लोग उत्तराखंड में झोली लेकर आए थे और ट्रक भर कर ले गए

24 Aug 2025

नानाराव पार्क से फूलबाग जाने वाली सड़क धंसी, पुलिस ने बैरिकेड्स लगा डाइवर्ट किया ट्रैफिक

23 Aug 2025

बडकोट में बारिश, यमुनोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी

23 Aug 2025

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग की

23 Aug 2025

Delhi: डीटीयू छात्रों को उपलब्ध कराएगा यूनिवर्सिटी बस सेवा, देखें ये खास रिपोर्ट

23 Aug 2025

Delhi Crime: नवीन बाली और हिमांशु भाऊ गैंग के तीन बदमाश पकड़े, पंजाब से कनेक्शन, देखें रिपोर्ट

23 Aug 2025

दिल्ली: नए सीपी ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ पहली बैठक की, पेश है अमर उजाला की रिपोर्ट

23 Aug 2025

Delhi: अखिल भारतीय स्पीकर कॉन्फ्रेंस के क्या हैं मायने, देखें ये रिपोर्ट

23 Aug 2025

नोएडा में टला हादसा: जंग खाया हुआ जर्जर था साइनेज, पुलिस ने दिखाई सतर्कता, आनन-फानन में ट्रैफिक रुकवाया

23 Aug 2025

VIDEO: यमुना का बढ़ा जलस्तर, रोक के बाद भी नदी में चल रही मोटरबोट

23 Aug 2025

कुत्तों के झुंड ने बछड़े को नोंचकर किया घायल, बुजुर्ग ने लाठी से खदेड़ कर बचाई जान

23 Aug 2025

अलीगढ़ में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के समापन पर यह बोले गणमान्य

23 Aug 2025

गंगा नदी का जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में कीचड़ व गंदगी से लोग परेशान

23 Aug 2025

सांसद साक्षी महाराज व विधायक ने बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का मोटर बोट से किया दौरा

23 Aug 2025

चित्रकूट में दिल दहलाने वाली घटना, महिला ने तीन बच्चों को खिलाया जहर, खुद भी दी जान

23 Aug 2025

परिषदीय स्कूलों में हुई अभिभावक शिक्षक बैठक

23 Aug 2025

MP: उज्जैन में भारत-जर्मनी के रिश्तों का नया अध्याय शुरू, जर्मन डेलिगेट्स ने आईटी पार्क में दिखाई रूचि

23 Aug 2025

साथी कर्मचारियों के तबादले के विरोध में रेलवे कर्मियों ने किया प्रदर्शन

23 Aug 2025

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, कार से टकराते ही हवा में उछाला

23 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed