Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Barmer News
›
samadhi of Sadhvi Prem Baisa worshipped in her village Barmer: saints broke vow of her father
{"_id":"6981dea7af29fd69ff0eea38","slug":"the-samadhi-memorial-ceremony-was-held-in-sadhvi-prem-baisas-ancestral-village-barmer-news-c-1-1-noi1403-3911294-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barmer: पैतृक गांव में हुआ साध्वी प्रेम बाईसा का समाधि पूजन, अन्न-जल त्यागे पिता का संतों ने तुड़वाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: पैतृक गांव में हुआ साध्वी प्रेम बाईसा का समाधि पूजन, अन्न-जल त्यागे पिता का संतों ने तुड़वाया संकल्प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 05:43 PM IST
Link Copied
28 जनवरी को हुई कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला चर्चाओं में बना हुआ है। साध्वी की मौत के कारणों का रहस्य घटना के दिन से ही बना हुआ है। इधर साध्वी के पैतृक गांव में मंगलवार को समाधि पूजन की रस्म पूरी की गई। साथ ही बेटी के वियोग में अन्न-जल त्यागे बैठे पिता वीरम नाथ को संतों ने दूध पिलाकर उनका संकल्प तुड़वाया। इस दौरान संत समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रेम बाईसा को संतों ने बताया सनातन की बेटी
जिले के परेऊ गांव स्थित शिव शक्ति धाम में साध्वी प्रेम बाईसा की समाधि का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी साधु-संतों, महात्माओं और बड़ी संख्या में अनुयायियों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को भावुक कर दिया। पगड़ी रस्म के साथ संतों ने समाधि स्थल पर पहुंचकर साध्वी प्रेम बाईसा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संतों ने साध्वी प्रेम बाईसा को याद करते हुए कहा कि वह केवल एक व्यक्ति की बेटी नहीं बल्कि सनातन की बेटी थी।
तुड़वाया पिता का संकल्प
संतों ने दिवंगत साध्वी प्रेम बाईसा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और एक स्वर में पुलिस और प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच करके मामले का खुलासा करने की मांग की। इस साथ ही संतों ने बेटी के वियोग में अन्न-जल त्यागे बैठे पिता वीरमनाथ को ढांढस बंधाते हुए समझाईश करके दूध पिलाकर संकल्प तुड़वाया। साध्वी प्रेम बाईसा को श्रद्धांजलि देते हुए पूरननाथ महाराज ने बताया कि संप्रदाय के अनुसार समाधि पूजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के संत शामिल हुए है। उन्हें साध्वी प्रेम बाईसा की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।