Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Bikaner News
›
Bikaner News: Bribe demanded in lieu of suspended PTI's salary, clerk caught red handed taking 20 thousand
{"_id":"67e27df9cdaa3a1f2a094987","slug":"bikaner-clerk-of-cbeo-office-arrested-while-taking-bribe-of-20-thousand-rupees-bikaner-news-c-1-1-noi1354-2761849-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: निलंबित पीटीआई की सैलेरी निपटान के बदले मांगी रिश्वत, 20 हजार लेते रंगेहाथों पकड़ा गया लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: निलंबित पीटीआई की सैलेरी निपटान के बदले मांगी रिश्वत, 20 हजार लेते रंगेहाथों पकड़ा गया लिपिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 04:19 PM IST
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने खाजूवाला में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीईओ कार्यालय के लिपिक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एडीशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया कि आरोपी लिपिक चोरूलाल ने एक निलंबित पीटीआई की बकाया सैलेरी जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
लिपिक ने शुरुआत में 50 हजार रुपए की मांग की थी, जिसके तहत परिवादी ने पहले 20 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद जब लिपिक ने शेष 20 हजार की मांग की तो परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को लिपिक चोरूलाल को 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया।
एसीबी की इस कार्रवाई के बाद खाजूवाला के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।