{"_id":"66fa733afd60f969a7098233","slug":"after-the-crime-now-the-police-will-be-seen-trying-their-hand-in-t20-dausa-news-c-1-1-noi1350-2163178-2024-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पुलिस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन, आमजन भी खेलते हुए आएंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पुलिस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन, आमजन भी खेलते हुए आएंगे नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 05:13 PM IST
अब तक पुलिस को अपने क्राइम पर दो-दो हाथ करते देखा होगा, लेकिन अब आपको दौसा की पुलिस अपराध के बाद क्रिकेट में भी दो-दो हाथ करती हुई नजर आएंगी। दौसा पुलिस का यह T20 क्रिकेट 2 अक्टूबर से शुरू होगा। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने कहा कि पुलिस का यह टूर्नामेंट T20 की तर्ज पर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पुलिस के साथ आमजन भी खेलता हुआ नजर आएगा, जिसका उद्देश्य यह भी होगा कि पुलिस और आमजन के बीच में जो दूरियां हैं वह कम हो और मित्रता पूर्ण माहौल बने।
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा का कहना है कि दौसा जिले में स्थित तमाम गांव कस्बा शहर और ढाणी में घूम-घूम कर हमने लोगों का चयन किया है। वह हमारे साथ मैत्रीपूर्ण इस T20 लीग को खेलेंगे। प्रत्येक टीम में तीन से अधिक पुलिस के खिलाड़ी नहीं होंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि युवा वर्ग हमारे साथ अधिक से अधिक जुड़े, क्योंकि आज नशे की लत युवा वर्ग में अधिक देखी जा रही है और हमारा उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करके खेल के मैदान में लाना है। इसी सकारात्मक सोच के साथ दौसा पुलिस लीग क्रिकेट का यह T20 टूर्नामेंट गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से शुरू करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।