{"_id":"66ee9566140ebeb5a104896a","slug":"dausa-mp-murari-lal-meena-told-bjp-that-the-british-agent-said-that-he-would-have-worked-for-the-british-by-taking-money-dausa-news-c-1-1-noi1350-2130440-2024-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: सांसद मुरारी लाल मीणा ने भाजपा को बताया एजेंट, बोले- पैसे लेकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: सांसद मुरारी लाल मीणा ने भाजपा को बताया एजेंट, बोले- पैसे लेकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 05:23 PM IST
दौसा जिले में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक ब्लॉक पर राहुल गांधी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश जताते हुए धरने और प्रदर्शन किए। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट के नजदीक शहीद स्थल पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर भी बैठे।
इस मौके पर दौसा सांसद मुरारी लाल भाजपा पर जमकर बरसे। मुरारी लाल ने कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री ही हमको देशद्रोही बता रहा है तो फिर और कोई भाजपाई से उम्मीद करना बेकार है। बीजेपी वाले सभी एक जैसे हैं। चाहे मोदी हों या अमित शाह। ये लोग खुद अंग्रेजों के जमाने में अंग्रेजों के लिए तनख्वाह लेकर सीआईडी करते थे। तब ये अंग्रेजों को सूचना देने का काम किया करते थे। बताते थे कि आज कहां मीटिंग होनी है।
मीणा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग अंग्रेजों के एजेंट हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ने राहुल गांधी की जीभ काटने और उनको आंतकवादी कहा है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है वो बहुत ही निंदनीय है। इसको लेकर प्रदेश हर ब्लॉक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया है। मुरारी लाल ने आगे कहा कि भाजपा को अब विपक्ष बर्दाश्त नहीं हो रहा, क्योंकि अब संसद में भी मोदी हाय-हाय के नारे लगाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।