सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   agriculture supervisor anupgarh stabbed to death blood soaked body found roadside payment jaipur

Hanumangarh News:धारदार हथियार से किसान पर्यवेक्षक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 03:33 PM IST
agriculture supervisor anupgarh stabbed to death blood soaked body found roadside payment jaipur
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे एक युवक की खून से सनी लाश मिली। अब उसकी पहचान रावला निवासी सुनील के रूप में हुई है, जो अनूपगढ़ क्षेत्र में कृषि पर्यवेक्षक के पद पर काम कर रहा था। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक सुनील पेमेंट लेने के लिए सूरतगढ़ गया था। वह वहां अपने साले के पास रुका हुआ था। रात को उसने साले से कहा कि वह देर हो जाएगा, इसलिए वह वापस लौट रहा है। उसने यह भी बताया था कि रावतसर से पेमेंट लेने के बाद जयपुर जाएगा।

अगली सुबह जब उसका फोन बंद मिला तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कई बार कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान टाउन क्षेत्र के 26 एसएसडब्ल्यू रोही के पास सड़क किनारे खून से सना शव मिलने की सूचना मिली। जब परिवार वाले वहां पहुंचे, तो शव की पहचान सुनील के रूप में हुई। यह घटना कई सवाल खड़े करती है और पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक सुनील के पिता ओमप्रकाश ने हनुमानगढ़ टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: तीन बहनों समेत चार बच्चियों की डूबने से मौत, बकुलाही नदी से मिट्टी लेने गई थीं चारों

सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। टाउन थानाधिकारी सुभाष कच्छावा इस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला आपसी रंजिश या पैसे के लेन-देन से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जो भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। इसके साथ ही सुनील के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR) भी निकलवाई जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि उस वक्त वह किन-किन लोगों से बात कर रहा था। फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के दोस्तों और परिवार वालों का कहना है कि वह शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में यह हत्या और भी रहस्यमयी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में प्रिंटिंग फैक्टरी में भीषण आग, हड़कंप मचा

22 May 2025

पेड़ गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

22 May 2025

गोंडा में मिट्टी ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

22 May 2025

Singrauli News: अचानक फटा सिलेंडर, लगी आग, घर समेत लाखों का सामान जला; हादसे में बाल-बाल बचे लोग

22 May 2025

Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, पंचामृत अभिषेक के बाद रमाई गई भस्म

22 May 2025
विज्ञापन

लखनऊ में देर रात आंधी के साथ हुई बारिश, गिरा तापमान, कई जगहों पर पेड़ भी गिरे

22 May 2025

लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में बुधवार रात हुई बारिश, चली तेज हवाएं

22 May 2025
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसे में आरोपों से मुक्ति के प्रार्थना पत्र पर हुई बहस, अधिवक्ता एपी सिंह ने दी जानकारी

22 May 2025

सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध, बिजली कटौती को लेकर आवाज बुलंद की, हाथों से पंखा चलाकर लगाए नारे, सुधार की मांग

22 May 2025

वाराणसी में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर जताया आक्रोश, मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराजगी

22 May 2025

आजमगढ़ पुलिस का गुडवर्क, अंतरजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, तीन लूट की घटनाओं का किया खुलासा

22 May 2025

काशी वंदन कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, श्रोता हुए मुग्ध, खूब बजाई तालियां

22 May 2025

वाराणसी के अस्पताल में झारखंड का नक्सली करा रहा था छिपकर इलाज, पुलिस ने निगरानी में लिया

22 May 2025

कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

21 May 2025

राजधानी में दिनभर चुभती-जलती गर्मी, बारिश ने शाम बनाई सुहानी

21 May 2025

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, नोएडा में गिरे ओले, देखें वीडियो

21 May 2025

पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पुलिस कमिश्नर से मिले सांसद रमेश अवस्थी

21 May 2025

Kota News: दिनदहाड़े युवक की हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए कटवाए बाल

21 May 2025

अंबेडकरनगर में दो किशोरों की मौत, मृतक मुकेश के परिजनों ने किया पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार

21 May 2025

अंबेडकरनगर में दो किशोरों की मौत, मृतक प्रिंस के चाचा ने बताया कि अयोध्या घूमने जा रहे हैं

21 May 2025

एक्वा लाइन मेट्रो का परिचालन भी आंधी बारिश से प्रभावित हुआ, कोच में भरा पानी

21 May 2025

Alwar News: अलवर में संदिग्ध मौत, युवक ने मजाक में पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग

21 May 2025

पठानकोट में मयंक हत्याकांड का मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

देश के प्रथम गांव में पुष्कर कुंभ का आयोजन... श्रद्धालुओं को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

21 May 2025

Dhar News: धार में पांच माह की गर्भवती महिला पर गिरी बिजली, मौके पर हुई मौत, खेत पर कर रही थी काम

21 May 2025

अंबेडकरनगर में हुई दो मौतों की खुली गुत्थी! शवों की हुई पहचान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी

21 May 2025

Betul News: जिला अस्पताल से फरार हुआ अंतरराज्यीय अफीम तस्कर, मेडिकल जांच के दौरान दिया पुलिस को चकमा

21 May 2025

रुड़की में गाली गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

21 May 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहुंची लखनऊ, सनराइजर्स हैदराबाद से होगा मुकाबला, बेंगलुरु से लखनऊ शिफ्ट हुआ था मैच

21 May 2025

मंडलायुक्त ने दिखाई वैन को हरी झंडी, काशी में इलाज कराने आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था

21 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed