बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Smugglers Masterplan Busted ANTF Seizes illegal Poppy Husk Transported Using Fake License Plates of 5 States

Rajasthan: तस्करों का मास्टरप्लान हुआ फेल! 5 राज्यों की नंबर प्लेटें बदलकर ला रहे थे डोडा चूरा, ANTF ने पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 07:32 AM IST
Smugglers Masterplan Busted ANTF Seizes illegal Poppy Husk Transported Using Fake License Plates of 5 States
राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

अवैध डोडा चूरा भरकर आ रहा था सांचौर
एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि गुजरात के धनेरा क्षेत्र से एक क्रेटा कार में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा भरकर सांचौर लाया जा रहा है। तस्करी की खेप को सुरक्षित निकालने के लिए एक स्विफ्ट कार एस्कॉर्ट वाहन के रूप में साथ चल रही थी। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने विरोल टोल नाके पर सादे कपड़ों में निगरानी शुरू कर दी। निगरानी के दौरान पहले सांचौर की ओर से एक स्विफ्ट कार टोल पार कर वापस मुड़कर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद गुजरात की ओर से एक अन्य स्विफ्ट कार और उसके पीछे क्रेटा कार पहुंची। जैसे ही क्रेटा कार टोल पार कर तेजी से निकलने लगी, टीम ने उसके सामने स्टॉप स्टिक बिछा दी, जिससे वाहन का एक टायर फट गया। इसके बावजूद तीनों वाहनों के चालक तेज रफ्तार में भाग निकले।

258 किलो डोडा चूरा जब्त किया
एएनटीएफ टीम ने करीब 20 से 25 किलोमीटर तक पीछा किया। कीलवा सरहद क्षेत्र में तस्कर क्रेटा और एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान सांचौर की ओर से आई स्विफ्ट कार के चालक प्रदीप विश्नोई को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में क्रेटा कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 14 कट्टों से कुल 258.710 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया।

कार से अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट हुईं बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र हरिराम विश्नोई (22), निवासी चारणिया की ढाणी, पूनासा, थाना भीनमाल, के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कारें भी जब्त कर ली हैं। तलाशी के दौरान तस्करों की कार से गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कुल पांच अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिली हैं, जिनका उपयोग पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें-  कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान की बेटी का 'गोल्डन पंच'! कोटा की अरुंधति चौधरी ने स्कॉटलैंड में लहराया परचम

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। साथ ही आमजन से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को गोपनीय रूप से एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष तक पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सावन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां तेज; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, दो दिन में दूसरा धार्मिक स्थल बना निशाना;video

02 Aug 2026

कृषि मंत्री ने उर्वरक समितियों का किया निरीक्षण, VIDEO

02 Aug 2026

टूटी सड़क पर भारत रक्षा दल का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए पौधे;video

02 Aug 2026

आंचलिक विज्ञान नगरी ने ग्रामीण छात्रों के लिए आयोजित की विज्ञान प्रदर्शनी

02 Aug 2026
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए बुजुर्ग पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों में दहशत;video

02 Aug 2026

धरहरा खाद केंद्र पर करते रहे इंतजार, खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा: video

02 Aug 2026
विज्ञापन

गाजीपुर में डीएम बोले- कांवड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता, परिक्रमा मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा ;video

02 Aug 2026

बैरिकेडिंग पार कर गंगा में उतरे कांवड़िए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, VIDEO

02 Aug 2026

सरयू कटान से त्रस्त दियरांचल के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन; VIDEO

02 Aug 2026

कांवड़ यात्रा से जौनपुर के बाजार भगवा रंग में रंगे, धार्मिक वस्तुओं की बिक्री में उछाल;video

02 Aug 2026

लापरवाही... हाई वोल्टेज पोल के बीच नाला निर्माण;video

02 Aug 2026

Sirmour: खाकी ने थामा युवाओं के सपनों का हाथ, धौलाकुआं में 200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिल रही निशुल्क पुलिस भर्ती ट्रेनिंग

02 Aug 2026

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों शिक्षकों ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन, VIDEO

02 Aug 2026

सड़क चौड़ीकरण के बीच मिट्टी के टीले पर चढ़ी बलेनो कार, पलटने से मची अफरा-तफरी; VIDEO

02 Aug 2026

संत रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े युवक की पिटाई, सड़क पर चले लात-घूंसे, तमाशबीन बनी रही भीड़; VIDEO

02 Aug 2026

सावन में बाबा के दरबार जाने वालों की बढ़ी मुश्किल, ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट; VIDEO

02 Aug 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे चैनपुर के नंदलाल ने लगाई फरियाद, डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश; VIDEO

02 Aug 2026

फल की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख; VIDEO

02 Aug 2026

सीसीयू निर्माण को लेकर चतुर्थ श्रेणी आवासों पर चला बुलडोजर, किया ध्वस्त; VIDEO

02 Aug 2026

डॉ. कन्हैया सिंह जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त को मिला साहित्य सम्मान; VIDEO

02 Aug 2026

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, VIDEO

02 Aug 2026

परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेगी पढ़ाई की सुविधा, विधायक ने अतिरिक्त कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण; VIDEO

02 Aug 2026

कानपुर: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव रख लगाया जाम

01 Aug 2026

कानपुर: गंदगी के बीच बन रहा था केक, नाले किनारे तैयार हो रहे थे समोसे-कचौड़ी

01 Aug 2026

लखनऊ: घैला पुल पर गोमती में नहाने उतरा किशोर डूबा, तलाश जारी

01 Aug 2026

हापुड़ में दुकान में घुसकर विधवा महिला पर हमला

01 Aug 2026

नूंह में दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

01 Aug 2026

नूंह के रावली में बुचड़खाने के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बदबू और गंदगी से परेशान लोगो

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed