सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   To save cow car rider took wrong side collided with bus driver seriously injured in Jalore

Jalore : गाय को बचाने में कार सवार ने रॉन्ग साइड में ली एंट्री, बस से टकराई, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 10:16 PM IST
To save cow car rider took wrong side collided with bus driver seriously injured in Jalore
जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जालोर–बिशनगढ़ मार्ग पर सोमवार शाम करीब 4.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पहाड़पुरा के पास तीखी चौराहा क्षेत्र में जालोर से बालोतरा जा रही राजस्थान लोक परिवहन की बस और बिशनगढ़ की ओर आ रही एक कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

किसी प्रकार की जनहानि नहीं
हादसे में कार चालक थानाराम (70) पुत्र धर्माराम सैन, निवासी बालवाड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को रॉन्ग साइड में मोड़ दिया, इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बस से कार की टक्कर हो गई।

मौके पर पहुंचा पुलिस जाब्ता
हादसे की सूचना मिलते ही बिशनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल नारायण लाल और डूगराराम सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जालोर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें: भीनमाल उप जिला अस्पताल के पीछे लगी आग, दमकल ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

आपात स्थिति में रास्ते में ही खराब हो जाती है एम्बुलेंस
इस दौरान घायल को ले जाने के लिए जालोर जिला मुख्यालय से 108 एम्बुलेंस रवाना की गई, लेकिन रास्ते में ही एम्बुलेंस खराब हो गई। पायलट द्वारा कई प्रयासों के बावजूद एम्बुलेंस चालू नहीं हो सकी। इसके बाद मौके से गुजर रहे संत पवन पुरी महाराज की कार से घायल को अस्पताल तक पहुंचाया गया, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि जालोर जिला मुख्यालय पर उपलब्ध 108 एम्बुलेंस कई बार आपात स्थिति में रास्ते में ही खराब हो जाती है। इस समस्या को लेकर प्रशासन से बार-बार नई एम्बुलेंस की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। हादसे के बाद एक बार फिर आपात चिकित्सा सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

खुर्जा क्षेत्र में चला बुलडोजर, सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

09 Feb 2026

Alwar: सुसाइड के लिए उकसाने वाले सात शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, सुसाइड नोट में बयां किया था दर्द

09 Feb 2026

अयोध्या के मकबरा स्टेडियम में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

09 Feb 2026

बुलंदशहर में विराट हिंदू सम्मेलन: महामंडलेश्वर ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया

09 Feb 2026

Jammu: कोटली मियां फतेह रिंग रोड पर महिला की सड़क हादसे में मौत

09 Feb 2026
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बंदिपोरा में शुरू हुआ चार दिवसीय वुलर बर्ड फेस्टिवल

Mandi: द्रंग छात्र कल्याण संघ के वार्षिक समारोह में दिखी संस्कृति की स्मृद्ध झलक

09 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: वैदेही आर्ट गैलरी में दिखेगी माता सीता की दिव्य गाथा, ऑडियो-विजुअल माध्यम से होगी प्रस्तुति

09 Feb 2026

Sirmour: 150 हाउसलेस परिवारों की सूची क्लियर होने पर जताया आभार, साथ ही जंग का भी एलान

09 Feb 2026

झज्जर में शुरू नहीं हुई रजिस्ट्री, लोग वापस लौटे

चरखी-दादरी में सेवा संकल्प संगठन ने लघु सचिवालय परिसर में लगाया रक्तदान शिविर

09 Feb 2026

चरखी-दादरी में रावलधी में चोरों ने रात के समय हार्डवेयर स्टोर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी व सामान चोरी

09 Feb 2026

रोहतक में सुबह हल्के बादल छाए, फिर निकली धूप

09 Feb 2026

हिसार में सीवर लाइन चोक होने से ऋषिनगर में भरा गंदा पानी

09 Feb 2026

चरखी-दादरी में सोमवार को भी जिले में नहीं हो सकी जमीनों की रजिस्ट्री, लोग रहे परेशान

09 Feb 2026

101 लीटर की कांवड़ लाते लोधा के भरथरी निवासी गो रक्षा दल के सौरभ पांडेय

09 Feb 2026

बुलंदशहर में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

09 Feb 2026

Una: टक्का में नवनिर्मित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश, गुरमत समागम आयोजित

09 Feb 2026

Meerut: मानदेय कार्यक्रम हुआ संपन्न

09 Feb 2026

Meerut: फिर बदला मौसम, आसमान पर छाए बादल

09 Feb 2026

Meerut: फेसबुक पर फ्रेंडशिप के बाद युवक से चार लाख 70000 हजार रुपये की ठगी

09 Feb 2026

Meerut: कुएं की जमीन पर मंदिर न बनने देने की शिकायत की

09 Feb 2026

हिसार में 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग में पहुंचा जत्था

09 Feb 2026

सीएम कप से पहले ताऊ देवीलाल स्टेडियम ट्रैक पर गिरी पानी की खाली बोतलें

09 Feb 2026

हाईटेंशन लाइन के करंट से संविदा कर्मी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

09 Feb 2026

Una: 20 वर्षों के बाद हुआ भंजाल स्कूल की शिवकाली पत्रिका का प्रकाशन

09 Feb 2026

Una: डंगोली में गुरुद्वारे के डंगे का कार्य शुरू

09 Feb 2026

Una: तनोह से दुघार संपर्क मार्ग की हालत खस्ता, ग्रामीण परेशान

09 Feb 2026

अमेठी में एसआईआर में ईएआरओ की कार्यशैली पर मतदाताओं ने उठाए सवाल

09 Feb 2026

शिविर में 21 दिव्यांगों का बना प्रमाण पत्र

09 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed