{"_id":"682fee780073ca7048005f2a","slug":"jalore-police-seized-414-cartons-of-illegal-english-liquor-manufactured-in-punjab-loaded-in-a-dumper-jalore-news-c-1-1-noi1335-2980416-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalor News :सायला पुलिस ने भारी मात्रा में 414 कार्टून अवैध शराब की जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalor News :सायला पुलिस ने भारी मात्रा में 414 कार्टून अवैध शराब की जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 01:14 PM IST
Link Copied
जालोर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सायला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत डम्पर से 414 कार्टून पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान डम्पर में शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बालोतरा की ओर से एक डम्पर अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना पर सांगाणा टोल नाके पर नाकाबंदी की गई, जहां संदिग्ध डम्पर को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक और एक अन्य व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान हड़मानाराम विश्नोई निवासी मेघावा,जालोर व नैनाराम विश्नोई निवासी भाणिया, पाली के रूप में हुई है। जिस पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर डम्पर की तलाशी लेने पर उसमें भरी ईंटों के नीचे छिपाकर रखे गए 414 कार्टून पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर डम्पर जब्त कर लिया है। ये भी पढ़ें-पेपर लीक प्रकरणों में नकल गिरोह से जुड़े पांच शिक्षक बर्खास्त, चार पहले से ही पुलिस हिरासत में
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त शराब पंजाब से भरकर गुजरात सप्लाई के लिए ले जाना बताया अवैध शराब मंगवाकर गुजरात सप्लाई कर ले जाने वाले आरोपी पूनमा राम के घर दबिश दी गई लेकिन आरोपी नहीं मिला अवैध शराब पंजाब में कहां से भरी गई और गुजरात में किसको सप्लाई देनी थी इस समय में पुलिस की कड़ी पूछताछ और अनुसंधान जारी है। पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों से शराब की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।