सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Cousin hangs himself after killing sister, bodies of both found in a closed house; sensation spreads

Jodhpur News: मौसेरे भाई ने बहन की हत्या के बाद लगाई फांसी, बंद मकान में मिले दोनों के शव; फैली सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 10:17 PM IST
Jodhpur: Cousin hangs himself after killing sister, bodies of both found in a closed house; sensation spreads
जोधपुर शहर के यूआईटी कॉलोनी स्थित गायत्री नगर क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मौसेरे भाई ने अपनी बहन की कथित रूप से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
 
विवाद के बाद वारदात की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका भगवती बीएसटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी और पाली के हॉस्टल से जोधपुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसका अपने मौसेरे भाई कैलाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने लोहे की किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
घटनास्थल से मिले साक्ष्य
स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात कैलाश पिज़्ज़ा लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट के फटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जा सके।

पढ़ें- Rajasthan News: अजमेर शरीफ दरगाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में हस्ताक्षर याचिका वापस, जिला अदालत में सुनवाई जारी
 
शादी के माहौल में छाया सन्नाटा
घटना के समय पास के एक घर में शादी का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। दोहरे हादसे से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
 
मामले की पुष्टि करते हुए हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनाक्रम की जानकारी दी गई, जिसके बाद आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आकांक्षा 2026 कार्यक्रम में छात्रा ने दी गायन की प्रस्तुति

18 Feb 2026

VIDEO: दालमंडी में बुलडोजर की कार्रवाई, ध्वस्त किए गए भवन

18 Feb 2026

Kangra: उत्तर हिमालय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नूरपुर की टीम रही विजेता

18 Feb 2026

कोंडागांव: नेवता–जूनापानी सड़क निर्माण में बड़ा खेल, बिना फॉरेस्ट क्लीयरेंस कटे 50 से ज्यादा पेड़

18 Feb 2026

राजपुरा में सात साल का बच्चा किडनैप

विज्ञापन

Udaipur News: पेट्रोल पंप पर युवकों ने मचाया उत्पात, पत्थरबाजी में मशीनें क्षतिग्रस्त; मालिक और बेटे पर हमला

18 Feb 2026

सोनीपत: गोहाना में हल्की बारिश से किसानों को राहत, गेहूं की फसल को होगा फायदा

18 Feb 2026
विज्ञापन

झज्जर: विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठन ने किया प्रदर्शन

VIDEO: यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन पुष्पवर्षा के साथ परीक्षार्थियों का स्वागत

18 Feb 2026

यूपी बोर्ड: लखीमपुर खीरी में पहले दिन 129 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा

18 Feb 2026

Bareilly: डायरिया, निमोनिया और बुखार की चपेट में आ रहे मासूम, बदलते मौसम में रखें विशेष ख्याल

18 Feb 2026

Shahjahanpur: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में खेल महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुईं कई प्रतियोगिताएं

18 Feb 2026

Budaun: भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की शुरुआत, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

18 Feb 2026

शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी बोले: रमजान का एहतराम करें मुसलमान, खानपान और चाय की दुकानों को बंद रखें

18 Feb 2026

कानपुर: दक्षिण अस्पताल के गेट पर सपा का सद्बुद्धि यज्ञ, सरकार को घेरने की कोशिश; पुलिस से तीखी नोकझोंक

18 Feb 2026

कानपुर: जीएनके इंटर कॉलेज में पहला पड़ाव फतह; हिंदी का पेपर देकर चेहरे पर लौटी मुस्कान

18 Feb 2026

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर थमा जाम का झाम; अब रफ्तार हुई सामान्य, उन्नाव और जाजमऊ में यातायात सुचारू

18 Feb 2026

UP Board 2026: इंटर की छात्राओं के दिल की धड़कन तेज; हिंदी के पेपर से पहले घबराहट

18 Feb 2026

कानपुर: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सख्ती के साथ परीक्षा; गेट पर सघन तलाशी के बाद ही मिला प्रवेश

18 Feb 2026

कानपुर: घाटमपुर में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुरक्षा घेरे में परीक्षार्थी; सभी केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

18 Feb 2026

कानपुर राजा पुरवा वार्ड-64: नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग, सालों से गलियों में भरा गंदा पानी

18 Feb 2026

Rajasthan News: नीलगाय को बचाने की कोशिश में पलटी कार... उड़े परखच्चे; दो युवक गंभीर घायल, अजमेर रेफर

18 Feb 2026

Rudrapur: फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़

अलीगढ़ में मौसम बदला, हुए बादल, हो सकती है बारिश

18 Feb 2026

दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई, ध्वस्त किए गए भवन

18 Feb 2026

अजमेर दरगाह केस: सुप्रीम कोर्ट में हस्ताक्षर याचिका वापस, जिला अदालत में जारी रहेगी सुनवाई; हिंदू सेना का बयान

18 Feb 2026

चंपावत के खेल मैदान में कुमाऊं प्रीमियर लीग के दूसरे दिन अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 4-2 से हराया

18 Feb 2026

VIDEO: अमर उजाला इंपैक्ट, बहेलिया टोला में पुलिस और वन विभाग की छापेमारी

18 Feb 2026

नारनौल: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

Karnprayag: अलकनंदा वन प्रभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन, ऐसे पाया काबू

18 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed